================== *झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*⚽ 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले – पढ़ाई के साथ साथ खेल और संस्कृति भी जरूरी* *⚽ उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक सुरेश बैठा और माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने भी खिलाड़ियों में भरा जोश* *⚽ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन बोले – झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है शिक्षा विभाग* *⚽ खेल विभाग के साथ मिलकर खेलो में स्कूली स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो को आगे बढ़ने का दिया जाएगा अवसर* *⚽ दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में संथाल की बालिका टीम ने कोल्हान को 9-0 के अंतर से दी बड़ी शिकस्त, अन्य मुक़ाबलों में भी संथाल का रहा दबदबा* ======================64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन, कांके के माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा, रामगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए  सोरेंग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, आप्त सचिव श्री उज्जवल मिंज, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री सोना राम सोरेन, श्री कालीपदों गोहराई, श्री सोमेश सोरेन समेत सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन श्री चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सुब्रतो मुख़र्जी जी ने विद्यालय स्तर से फुटबॉल खेलना शुरू किया। आज उनकी उपलब्धि हमें सीख देती है। राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो के खेल कूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। श्री सोरेन ने कहा कि खेल कूद के साथ साथ संस्कृति भी जरूरी है, इसीलिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बेहतरीन खेल नीति बनाई है और खेल शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है। पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है। रिटायरमेंट लेने वाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खेलो से उनका गहरा जुड़ाव है। स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं होने से छात्रों में खेल कौशल का समुचित विकास नहीं हो रहा था। माननीय मुख्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया, और अब छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, उसके प्रति समर्पित हो जाए। माननीय विधायक ने युवाओ से राजनीति में आने की भी अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ने में ही नहीं, खेलने में भी अव्वल है। खिलाड़ी सिर्फ खेल भावना का ही नहीं, सद्भावना का भी परिचय देते है। सरकार की खेल नीति खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। *झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने का हो रहा है प्रयास* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठत आयोजन है। राज्य के स्कूली बच्चो में खेल का विकास हो इसके लिए हर माह एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। श्री रंजन ने कहा कि झारखंड को एसजीएफआई आयोजन के मामले में दूसरा पुरस्कार मिला है, यह माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के पांच स्कूली खेलो का आयोजन झारखंड करेगा। ज्यादा से ज्यादा खेलो की मेजबानी झारखंड को मिले, इसका लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। श्री शशि रंजन ने कहा कि जो छात्र खेल कूद में आगे बढ़ना चाहते है, उनका डाटा खेल विभाग के साथ सांझा किया जा रहा है। जिससे प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिले। *मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा* 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों ने झारखंड की लोक संस्कृति और कला का अद्भुत समा बांध दिया। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके के सांस्कृतिक दल ने ‘मोर सुंदर झारखंड रे’ संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बलेश नायक ने स्वागत गीत गाकर समारोह को रमणीय बना दिया। राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता की विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम ने देशभक्ति के धुन से समारोह में जोश भरा। *दूसरे दिन हुए मुकाबलों के परिणाम* आज दूसरे दिन हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में संथाल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मुक़ाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर को 1-0 से शिकस्त दी। कोल्हान और पलामू के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर के साथ ड्रा हुआ, अंतिम मुक़ाबला संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेला गया, जिसमे मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया। अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से हराया। संथाल ने पलामू को 4-0 से शिकस्त दी। संथाल ने एक अन्य मुकाबले में कोल्हान को 2-0 से पराजित किया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में संथाल की टीम ने कोल्हान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कोल्हान को 9-0 के अंतर से पराजित कर दिया। दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 2-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच हुए मुकाबले में किसी ने कोई गोल नहीं किया, कुछ यहीं हाल पलामू और कोल्हान के बीच हुए मैच का भी रहा, जहां मैच समाप्ति तक कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।@ vikkindiamedia

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 18 जुलाई, 2025*
==================
*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद*
*रांची*
======================
*64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता – तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

*प्रतियोगिता में उत्तरी एवं दक्षिणी छोटानागपुर के साथ संथाल प्रमंडल के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार।*

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अंडर-15 बालक वर्ग
पहला सेमीफाइनल: संथाल प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिणी छोटानागपुर ने उत्तरी छोटानागपुर को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 बालिका वर्ग
पहला सेमीफाइनल: दक्षिणी छोटानागपुर ने कोल्हान प्रमंडल को एकतरफा मुकाबले में 14-0 से पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल: उत्तरी छोटानागपुर ने संथाल प्रमंडल को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग
पहला सेमीफाइनल: संथाल प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 4-1 से हराया।
दूसरा सेमीफाइनल: उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान प्रमंडल को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले कल होंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:
अंडर-15 बालक वर्ग: संथाल प्रमंडल बनाम दक्षिणी छोटानागपुर
अंडर-17 बालिका वर्ग: दक्षिणी छोटानागपुर बनाम उत्तरी छोटानागपुर
अंडर-17 बालक वर्ग: संथाल प्रमंडल बनाम उत्तरी छोटानागपुर
फाइनल मुकाबले का आयोजन बीआईटी मेसरा कैंपस स्थित मैदान में किया जाएगा।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में उभरने का अवसर मिल रहा है।@vikkindiamedia

Published by Policyintro

we can introduce about real financial adviser ;( Policy buying tips,Life insurance,Event planner/ wedding planner / celeb event / product event / international chitragupt groups coperation / 9 divine's coins sandesh /YMRD Foundation/ ShreeGuruAnandRanjan baba parivaar ); loan tips ; Real state ; mutual plans & virtual support💯🎥jobs click 🏦https://youtu.be/GlqwL8XcMoo

Design a site like this with WordPress.com
Get started