*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक: 24 अक्टूबर 2026* *दक्षिणी प्रमंडल में ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज–2026’ का आयोजन, सुर और ताल के संगम में निखरी स्कूली प्रतिभा**गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में राँची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के तत्वावधान में संचालित *झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज–2026* के अंतर्गत शनिवार को दक्षिणी प्रमंडल स्तरीय ‘झारखंड स्कूल आइडल–सुर और ताल संग्राम’ का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल, राँची (ASTVS District CM School of Excellence) के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में राँची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के विद्यार्थियों ने गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राँची के जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. यासमीन गैलरिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला, संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना है।गायन प्रतियोगिता के विजेता*जूनियर वर्ग:* अनंत राज (लोहरदगा), स्वास्तिक मिश्रा (राँची), मुक्ता नाग (खूंटी), अक्षिता श्रेष्ठ (गुमला) एवं अंजलि तिर्की (सिमडेगा)।*सीनियर वर्ग:* अर्चना कुमारी (लोहरदगा), खुशी कुमारी (राँची), नीलिमा सांगा (खूंटी), रीना कुमारी (गुमला) एवं देवांश पाठक (सिमडेगा)। नृत्य प्रतियोगिता के विजेता*जूनियर वर्ग:* अंजू कुमारी (गुमला), पलक शांडिल्य (राँची), लीला प्रधान (खूंटी), आरती कुमारी (लोहरदगा) एवं साक्षी खाखा (सिमडेगा)।*सीनियर वर्ग:* सोनम कुमारी (लोहरदगा), अमन कुमार राज (राँची), लक्ष्मी कुमारी (खूंटी), आँचल कुमारी (गुमला) एवं राधिका कुमारी (सिमडेगा)।निर्णायक मंडल एवं मंच संचालनगायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में माधवी मेहर, श्वेता रश्मि, सचिन कुमार एवं असलम अली शामिल थे। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन राकेश नायक, दिव्या कुमारी एवं राजशेखर ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जया मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उनकी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया। ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज–2026’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, मंचीय अनुभव प्राप्त करने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 22 अक्टूबर 2026

  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची

कोल्हान प्रमण्डल में ‘झारखंड स्कूल आइडल–सुर और ताल संग्राम’ का आयोजन, स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा

झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज 2026 के तहत गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को मिल रहा अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर

स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची द्वारा आयोजित ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज 2026–झारखंड स्कूल आइडल : सुर और ताल संग्राम’ के तहत आज से प्रमण्डल स्तरीय चयन कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2026 को कोल्हान प्रमण्डल में चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गायन एवं नृत्य के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। गायन के अंतर्गत एकल गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत एवं शास्त्रीय गायन तथा नृत्य के अंतर्गत एकल नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं मुक्त शैली की प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। प्रत्येक प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट निर्धारित की गई है।

कोल्हान प्रमण्डल में चयन कार्यक्रम के बाद अन्य प्रमण्डलों में भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को पलामू प्रमण्डल का चयन पलामू में, 24 अक्टूबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल का राँची में, 25 अक्टूबर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल का हजारीबाग में तथा 26 अक्टूबर को संथाल परगना प्रमण्डल का चयन दुमका में किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को बढ़ावा देने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

          *96शारीरिक शिक्षा शिक्षक बने क्रिकेट प्रशिक्षक*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयार किए 96 क्रिकेट कोच**रांची, 01 सितंबर 2026*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तकनीकी सहयोग से झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रातू, रांची में द्वितीय चरण के चार दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।दो चरणों में आयोजित यह कोर्स 23 अगस्त से 26 अगस्त एवं 29 अगस्त से 01 सितंबर तक आयोजित किया गया। इस कोर्स में कुल 24 जिलों के 96 शारीरिक शिक्षा शिक्षक – मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखंड उत्कृष्ट विद्यालय, बालिका उत्कृष्ट विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया और आज वे क्रिकेट प्रशिक्षक बन गए।इस क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स का उद्देश्य अपने-अपने जिले में लौटकर अपने विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना एवं जिले के अन्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को क्रिकेट प्रशिक्षक बनाना, स्कूल नेशनल गेम्स (SGFI) में अपने बच्चों की सहभागिता बढ़ाना तथा आगामी अंतर विद्यालय एवं अंतर सरकारी विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेना है।इस पूरे प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षक के रूप में *श्री अनिसुर रहमान (NIS क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री सौमित्र पटनायक (BCCI लेवल-1 क्रिकेट प्रशिक्षक सह अंपायर), श्री चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री मानिक चंद्र घोष (BCCI लेवल-1 क्रिकेट कोच), श्री अजय कुकरेती (वरिष्ठ अंपायर सह क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री चंद्रदेव सिंह (क्रिकेट प्रशिक्षक सीनियर वीडियो एनालिस्ट, BCCI)* ने सभी प्रतिभागियों को क्रिकेट के सभी फंडामेंटल स्किल्स – बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेट कीपिंग, कैप्टंसी एवं क्रिकेट के 42 नियमों से अवगत कराया। साथ ही साथ सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ सभी कौशलों की प्रैक्टिकल कक्षाएं और ड्रिल कराकर उनके सभी कौशलों को निखारा गया।आज अंतिम दिन 100 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा एवं 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शन करके अपने कौशल को दिखाना था, आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे वे काफी उत्साहित थे और उन्होंने संकल्प लिया कि हम अपने-अपने जिले में लौटकर अपने विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र एवं अन्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देंगे।आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य राज परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन झारखंड शिक्षा परियोजना उपस्थित थे, जिनके कर-कमलों द्वारा सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को कहे हैं कि यह चार दिन से क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यालय और अपना बच्चों के को तैयार करने में लगे खासकर महिला शारीरिक शिक्षा शिक्षकों से कोई ज्यादा जोड़ दिया गया की महिला क्रिकेट में काफी संभावनाएं हैं हमारे जो कस्तूरबा गांधी या पीएम श्री या मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के जो आज से विद्यालय हैं उन बच्चों पर अगर जरा ध्यान दिया जाए तो बहुत जल्दी परिणाम आ सकते हैं और वह भी राज्य और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल सकते हैं उन्होंने अपने संबोधन में बहुत ही जल्द एक अंतर उत्कृष्ट विद्यालय अंतर उत्कृष्ट विद्यालय प्रतियोगिता कराने की विवाद के ही जो संभवत दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी इसके लिए सभी सारी सभी प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षकों को इसकी तैयारी करने की आह्वान किए हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक सुनील कुमार उप सचिव जीवन्ति देवगम उपनिदेशक श्री बांके बिहारी उपस्थित थे।इस पूरे प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में धीरसेन ए. सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, विशाल यादव, राजीव रंजन कुमार, प्रकाश कुमार, बिहार गौरव, रजनीकांत मिश्रा आदि का बहुमूल्य योगदान रहा।समापन समारोह के कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षण कोर्स के समन्वयक सह झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के खेल प्रकोष्ठ के *श्री चंद्रदेव सिंह* ने किया।

Top musical my team # happy janmashtmi globally… Jai shree radhey krishna

Mrs Jharkhand 2026(Jharkhand Biggest Beauty Contest for Married Women)Criteria👮‍♀ Age – 21 – 55 Years,Contestants can be divorced, widowed, married with or without children.      👍🗞️           👉 Registration  Closed soon Audition – 6th September 2026Venue – Reliance Centro, Main Road, Ranchi Time – 2 pm onwards More more details contact – 📱9835204080/9334413089/8340302230Whatsapp 📲- 9835204080👉 Click this link and fill the Goggle form Mrs Jharkhand 2026  https://forms.gle/4JrieScPzhrE6tZv5Event Organised by: IceBreaker Ocean Vision Pvt. Ltd.Supported by: Roof Foundation

https://forms.gle/4JrieScPzhrE6tZv5

*प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 1/09/2026*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, राँची**96 शारीरिक शिक्षा शिक्षक बने क्रिकेट प्रशिक्षक**विद्यालय स्तर पर क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार करें, महिला क्रिकेट में झारखंड के लिए अपार संभावनाएं — शशि रंजन, राज्य परियोजना निदेशक।*==========================झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तकनीकी सहयोग से झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रातू, राँची में दो चरणों में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 96 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भाग लिया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग विद्यालयों में क्रिकेट प्रतिभाओं को तैयार करने में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला क्रिकेट पर ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में अंतर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों से अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण का पहला चरण 23 से 26 अगस्त तथा दूसरा चरण 29 अगस्त से 01 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेटकीपिंग, कप्तानी एवं क्रिकेट के 42 नियमों की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों के कौशल को विकसित किया गया।इस प्रशिक्षण में श्री अनिसुर रहमान (NIS क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री सौमित्र पटनायक (BCCI लेवल-1 क्रिकेट प्रशिक्षक सह अंपायर), श्री चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री मानिक चंद्र घोष (BCCI लेवल-1 क्रिकेट कोच), श्री अजय कुकरेती (वरिष्ठ अंपायर सह क्रिकेट प्रशिक्षक) एवं श्री चंद्रदेव सिंह (क्रिकेट प्रशिक्षक सह सीनियर वीडियो एनालिस्ट, BCCI) ने प्रशिक्षण प्रदान किया।अंतिम दिन 100 अंकों की सैद्धांतिक एवं 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने कौशल का प्रदर्शन किया और विद्यालय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन के कर-कमलों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक श्री सुनील कुमार, उप सचिव श्रीमती जीवंत‍ी देवगम एवं उपनिदेशक श्री बांके बिहारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग,बिहार गौरव एवं रजनीकांत मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री चंद्रदेव सिंह द्वारा किया गया।

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक 23/08/2026

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची

⚽सुब्रतो कप में झारखंड की बेटियों का जलवा, बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश

⚽संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिखाया शानदार खेल, कल CISCE से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची की अगुवाई में झारखंड की टीम 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। नई दिल्ली एवं दिल्ली-NCR में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की टीम कर रही है। टीम मैनेजर बिंदु कुजूर एवं कोच बिना केरकेट्टा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 5-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झारखंड की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने पहला और दूसरा गोल, उषा कुमारी ने तीसरा गोल, जबकि सबरनी कुमारी ने चौथा और पांचवां गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक रणनीति और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार पर दबदबा बनाए रखा।

झारखंड की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 24 अगस्त को CISCE की टीम के साथ खेला जाएगा। टीम की शानदार जीत और सेमीफाइनल में प्रवेश से राज्य के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

मौके पर मौजूद राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल कौशल और जुझारूपन की सराहना करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

18 से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देश-विदेश की कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम सहित दिल्ली-NCR के विभिन्न मैदानों पर खेले जा रहे हैं।

अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण। 🙏पंडित राजकुमार शुक्ल संगीत शिखर सम्मान–2026 से संगीत के क्षेत्र में मेरे योगदान के लिए सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।पं॰ राजकुमार शुक्ल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर यह सम्मान मेरी संगीतमय एवं ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुति “CHAMPARAN SATYAGRAHA” के लिए प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से चम्पारण सत्याग्रह, महात्मा गांधी के मोतिहारी आगमन और किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष की गाथा को लोक-संगीत, कथावाचन और दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने का विनम्र प्रयास किया।यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि हमारे लोकनायकों, उनके संघर्ष और उनकी विरासत की आवाज़ को जीवित रखने की प्रेरणा है। ❤️🙏🙏📍 23 अगस्त 2026 | दोपहर 2:30 बजेविधान परिषद एनेक्सी हॉल, विधान मंडल परिसर

vikkindiamedia 🌎 motivational session

Receiving the prestigious Pandit Rajkumar Shukla Sangeet Shikhar Samman–2026 on the 151st birth anniversary of Pandit Rajkumar Shukla Ji, from the hands of the Hon’ble Chief Minister of Bihar, Shri Samrat Choudhary.

दिनांक : 12 अगस्त, 2026*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची*==========================*70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए 12 अगस्त को 9 खेलों में 797 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना*==========================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC), राँची द्वारा 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 में झारखंड की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन हेतु राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ। आज हुवे विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।इस राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तहत कुश्ती फ्री स्टाइल में 167, कुश्ती ग्रीको रोमन में 46, टेबल टेनिस में 91, योग में 178, जिम्नास्टिक में 41, सॉफ्टबॉल में 35, भारोत्तोलन में 37, बास्केटबॉल में 128 तथा तैराकी में 74, यानी कुल 797 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 479 बालक एवं 318 बालिका खिलाड़ी शामिल रहे।चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न खेल स्थलों पर खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा देखते ही बना।  सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को परास्त करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जमकर पसीना बहाते नजर आए। कुश्ती के अखाड़े से लेकर टेबल टेनिस, योग, जिम्नास्टिक, सॉफ्टबॉल, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल और तैराकी के स्विमिंग पूल तक खिलाड़ियों ने अपनी पूरी क्षमता झोंक दी। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीकी दक्षता, फिटनेस, प्रदर्शन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए यह चयन प्रक्रिया न केवल अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 13 अगस्त 2026 को रांची खेलगांव  के  विभिन्न स्टेडियम में बास्केटबॉल बालक , खो-खो, गतका, कुश्ती बालिका, नेटबॉल, सेपक टेकरा एवं बैडमिंटन बालक खेलों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free