*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक: 25 जुलाई, 2025**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद* *रांची*======================*⚽ प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, नन्हे खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं* *⚽ झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है, यहां आदिवासियों में तीरंदाजी एक परंपरा है : माननीय मंत्री* *⚽ झारखंड में शिक्षा में हो रहा है निरंतर नवाचार, बच्चो में शिक्षा के साथ खेल भावना का हो रहा है विकास : राज्य परियोजना निदेशक**⚽ उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सांस्कृतिक आयोजनों ने बांधा समा* ======================रांची के बीआईटी मेसरा में आज से प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया। उद्घाटन समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, बीआईटी मेसरा के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड फुटबॉल संघ के समन्वयक श्री आशीष बोस, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोमेश सोरेन, माननीय मंत्री के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोनाराम सोरेन समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समा बांध दिया। झारखंड पहला राज्य है, जहां कक्षा 3 से 5 तक के बच्चो के लिए राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में राज्य के 576 नन्हे खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह नन्हे खिलाड़ी विद्यालय, फिर प्रखंड और जिलास्तर पर विजयी होकर प्रमंडलीय टीम में चयनित हुए है। मंच संचालन श्री जय होरो और श्री चंद्रदेव सिंह ने किया। *झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है, यहां आदिवासियों में तीरंदाजी एक परंपरा है : माननीय मंत्री* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत सभी जिलों में खेल प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। ऐसे अभिभावक भी प्रशंसा के पात्र है, जिन्होंने अपने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमारी सरकार की सोच है कि आज हम शिक्षा के साथ साथ खेल और संस्कृति को भी व्यवहार में शामिल करे। केवल शिक्षा से ही पूर्ण रूप से भविष्य को उज्जवल नहीं कर सकते है, शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी होना आवश्यक है। उज्जवल भविष्य की शुरुआत बच्चो से ही होती है। माननीय मंत्री ने कहा कि फुटबॉल झारखंड का लोकप्रिय खेल है। यहाँ के गांव देहात में बच्चे कपड़ो का फुटबॉल बनाते है। पढ़ाई से फुर्सत निकालकर बच्चे मैदानों में फुटबॉल खेलते है। झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी इसका उदाहरण है। तीरंदाजी में तो झारखंड का कोई जवाब नहीं है, राज्य के घर घर में आदिवासी शिकार खेलने जाते है। तीरंदाजी यहां के आदिवासियों की परंपरा है। माननीय मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ हुनर को बढ़ावा देने का कार्य किया है, जिससे बच्चे +2 के बाद स्वरोजगार भी कर सकते है। *झारखंड में शिक्षा में हो रहा है निरंतर नवाचार : राज्य परियोजना निदेशक*समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता माननीय मंत्री जी के मार्दर्शन में हो रहा है। झारखंड में शिक्षा में लगातार नवाचार हो रहा है। लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चो को कम उम्र में ही खेल भावना के साथ जोड़ना है, आज अंतराष्ट्रीय स्तर के सफलतम खिलाड़ियों ने भी छोटी उम्र से ही खेल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्राइमरी स्कूलों के बच्चो के लिए अबतक ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं होती थी। मगर अब झारखंड ने लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता का आयोजन कर शिक्षा को खेल के साथ जोड़ने की अनूठी मिसाल पेश की है। *ओलिंपिक के लिए आज से ही तैयार हो रहे है बच्चे : प्रो. इंद्रनील मन्ना* समारोह को संबोधित करते हुए बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि अंडर 12 फुटबॉल टूर्नामेंट पहली बार झारखंड में हो रहा है। झारखंड इतिहास रचने जा रहा है। इसका हिस्सा बनना बीआईटी मेसरा के लिए गर्व की बात है। बीआईटी मेसरा में खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भी इसी संस्थान के छात्र रह चुके है। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों का होना जरूरी है। भारत में होने वाले ओलिंपिक के लिए बच्चे आज से तैयार हो रहे है। *आज हुए प्रतियोगिताओ के परिणाम* @vikkindiamediaराज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के ग्रुप ए में पाकुड़ बनाम गोड्डा के बीच में खेला गया, जिसमें पाकुड़ के नन्हे खिलाड़ियों ने गोड्डा को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जामताड़ा को 9-1 से पराजित किया इस ग्रुप में खूंटी और सिमडेगा को बाय मिला। ग्रुप बी का मैच धनबाद और लातेहार के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें लातेहार ने 4-0 से धनबाद को पराजित किया। प. सिंहभूम ने 2  गोल से पूर्वी सिंहभूम को पराजीत किया। इस ग्रुप में बोकारो, गुमला को बाय दिया गया। ग्रुप सी में दुमका ने गढ़वा को 2-0 से पराजित किया, जबकि पलामू ने कोडरमा को 5-0 से पराजित किया  इस ग्रुप में रांची और चतरा को बाई मिला। ग्रुप डी में साहेबगंज ने सरायकेला को 3-0 से पराजीत किया। रामगढ़ ने लोहरदगा को 6-0 से पराजित किया, इस ग्रुप में देवघर हजारीबाग को बाई मिला।बालिका वर्ग के ग्रुप ए के पहले मैच में रांची ने गढ़वा को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मैच बोकारो और गुमला के बीच में हुआ, जिसमें गुमला दो-एक से विजेता बना। इस ग्रुप में पलामू और पाकुड़ को बाय दिया गया। ग्रुप बी में साहिबगंज ने दुमका को 4-0 से पराजित किया, वहीं रामगढ़ ने चतरा को 1-0 से पराजित किया। पूर्वी  और पश्चिमी सिंहभूम को बाय दिया गया। ग्रुप सी के मैच में लातेहार ने जामताड़ा को 5-0 से पराजित किया, जबकि कोडरमा सिमडेगा और गिरिडीह को बाय दिया गया। ग्रुप डी का मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच हुआ, जिसमें खुटी ने 7-0 से गोड्डा को पराजित किया। इस ग्रुप में सरायकेला ,हजारीबाग, धनबाद और लोहरदगा को बाय दिया गया। आज के सभी विजेता जिला के खिलाड़ियों के बीच  26 जुलाई  के बीच प्री क्वार्टर मैच खेला जाएगा।@vikkindiamedia

Published by Policyintro

we can introduce about real financial adviser ;( Policy buying tips,Life insurance,Event planner/ wedding planner / celeb event / product event / international chitragupt groups coperation / 9 divine's coins sandesh /YMRD Foundation/ ShreeGuruAnandRanjan baba parivaar ); loan tips ; Real state ; mutual plans & virtual support💯🎥jobs click 🏦https://youtu.be/GlqwL8XcMoo

Design a site like this with WordPress.com
Get started