हिंदी फिल्म फुर्रर का दूसरा सॉन्ग रिकॉर्ड आज लखनऊ स्टूडियों में चित्रगुप्त आर्ट्स व ए एस इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म फुर्रर का  दूसरा  रोमांटिक सॉन्ग “तू है मेरा मैं हु तेरी” गायिका दिव्यांशी मौर्य और इंडियन आइडल स्टार गायक सतेंदर आर्य के मखमली आवाज में हिंदी फिल्म  पलक फेम निर्देश के देख रेख में रेकॉडिस्ट राधे ने  रिकॉड किया।इस अवसर पर पूर्व डीएसपी विमल किशोर श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर मां सरस्वती का पूजा कर रिकॉर्डिंग की शुरुवात करवाया और सभी का हौसला अफजाई किया। इस सॉन्ग के म्यूजिक निदेशक अशोक शिवपुरी है।अभिनेता अमीर खान की हिंदी फिल्म पीपली लाइव फेम अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी उर्फ नत्था मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता मधुप श्रीवास्तव हैं।

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 8/09/2025**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची**69 वीं SGFI  के लिए  खुली चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर तक ।*स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने वाली राज्य टीम के गठन हेतु खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर 2025 तक रांची स्थित खेल गांव के विभिन्न स्टेडियमों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू में आयोजित होगी।इस चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी नियमित विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को उक्त तिथियों में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित स्थल पर पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु प्रतिभागी को एलिजिबिलिटी फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, विगत वर्ष का अंक पत्र एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित होना चाहिए। यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।आयु सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है –अंडर-11 : 1 जनवरी 2015 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-14 : 1 जनवरी 2012 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-17 : 1 जनवरी 2009 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-19 : 1 जनवरी 2007 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीखेलवार अनुसार चयन की तिथियाँ इस प्रकार हैं –11 सितंबर : वूशु (अंडर 17/19 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालक), गतका (अंडर 17/19 बालक बालिका), बॉक्सिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), योगासन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), वेटलिफ्टिंग (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।12 सितंबर : वॉलीबॉल (अंडर 14 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालिका), शूटिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), आर्चरी – इंडियन एवं कंपाउंड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), शतरंज (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग रोड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), जूडो (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।13 सितंबर : बैडमिंटन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), बास्केटबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), तैराकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग ट्रैक (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), स्केटिंग (अंडर 11/14 बालक-बालिका)।15 सितंबर : हॉकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), नेटबॉल (अंडर 14/17 बालक-बालिका), हैंडबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), टेबल टेनिस (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका)।इस चयन प्रक्रिया में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर  मिलेगा  और सर्वश्रेष्ठ  चयनित खिलाड़ियों  का   21 दिनों का  आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण उपरांत खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा ।

Sports “National school games 2025 -26 “..date extended for next trail ये प्रशिक्षण का दिन बढ़ाया गया है |समाचार Note this is totally sports motivational news for all jharkhand students kindly read this news and follow all instructions written in attached pics

[Media News 🗞️] Ashok Srivastava pro Raju Srivastava: *Dear Friends last chance to meet n greet and Award Recognition By Legendary Cricketer Harbhajan Singh Bhajji at  Mumbai it’s gentle reminder as only few seats remaining So, it’s Life time Memorable Moment, Felicitation with Indian Cricketer at peanut Cost..  Meet n Greet and Award at Mumbai Pl. Contact and confirm your Participation it’s time of your celebration with legendary Indian Cricketer’s meet on 23rd August 2025 and appreciation by wonder hand* *Indian Cricketer Turbanator Harbhajan Singh Bhajji at Award function as chief guest to celebrate your Success* *Pl. Contact and confirm your Participation*  *A.R. Entertainmentz*  Video[22/08, 13:12] Ashok Srivastava pro Raju Srivastava: Sir as informed 💐👏Mumbai me ek Paid Award function hai *for corporate n Individual Businessman* for all categories and *you can become part of this legendary Event as Sponcer so can visible at Digital presence and printing your Company name, your name at media n News Channels* n So sharing details through *Cricketer Harbhajan Singh Bhajji on 23rd August 2025*  Sharing details pl. Feel free call back for any support . Categories Gold Category (@2 lakhs+GST) Or cash, Silver @1.5  all *categories open for corporate n individual entrepreneur..and SponcerShip modular…

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक:20/08/2025*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची**राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न ।*”शिक्षा विभाग और खेल विभाग एक दूसरे के पूरक है – सुदिव्य कुमार,खेल मंत्री झारखंड,”★★★★★★★★★★★★★★★★★★राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन आज रांची में हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया था।   समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद  रांची और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद राज्य के हीरा रूपी खिलाड़ियों को ढूंढ रही है और खेल विभाग उन्हें तराश कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए असफल खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि वे पूरे लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करें आने वाला साल निश्चित रूप से उनका होगा।   विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद माननीय विधायक रांची श्री सी. पी. सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी हमारे झारखंड की धरोहर हैं।      स्वागत संबोधन में राज्य परियोजना निदेशक, श्री शशि रंजन ने कहा कि अब तक हॉकी में दक्षिणी झारखंड का वर्चस्व रहा है परंतु आज उत्तरी झारखंड भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने हजारीबाग जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि इस जिले के खिलाड़ियों ने प्रारंभ से लेकर अंतिम तक उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।   हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग जिस शानदार तरीके से खेलों का आयोजन कर रहा है, उसके लिए हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया की ओर से विशेष धन्यवाद। आज के पुरस्कार वितरण सामरोह में खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं पूर्व  ओलंपियन मनोहर टोप्पनो की गरिमामय उपस्थिति रही।             आज हुए रोमांचक फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल मुरहू, खूंटी ने राजकीय उच्च विद्यालय, सिमडेगा को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इस वर्ग का मैन ऑफ द मैच सुखावना भेंगरा बने, बेस्ट गोलकीपर अजय हेंब्रम, बेस्ट डिफेंडर अनुज तिग्गा, बेस्ट स्कोरर प्रवीण तथा मैन ऑफ द सीरीज़ जयसन कुंडलना को घोषित किया गया।  अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल, खूंटी ने आर.एन. प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा, हजारीबाग को 3-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच इमैनुएल केंदुलना, बेस्ट गोलकीपर परदेसी मुंडा, बेस्ट डिफेंडर अनमोल, बेस्ट स्कोरर आशीष होरो तथा मैन ऑफ द सीरीज़ गंगा टोपनो बने।  अंडर-17 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू को 3-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। इस वर्ग में वूमेन ऑफ द मैच अंकित लकड़ा बनीं, बेस्ट गोलकीपर सोनाली तिर्की, बेस्ट डिफेंडर वर्तिका केरकेट्टा, बेस्ट स्कोरर शिवानी केरकेट्टा और वूमेन ऑफ द सीरीज़ लियोनी हेंब्रम को घोषित किया गया।     सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक रांची श्री सीoपीo सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन श्री मनोहर टोप्पनो, राज्य कार्यकम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने मेडल ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया ।   पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विजेता खिलाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी।

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक: 25 जुलाई, 2025**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद* *रांची*======================*⚽ प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, नन्हे खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं* *⚽ झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है, यहां आदिवासियों में तीरंदाजी एक परंपरा है : माननीय मंत्री* *⚽ झारखंड में शिक्षा में हो रहा है निरंतर नवाचार, बच्चो में शिक्षा के साथ खेल भावना का हो रहा है विकास : राज्य परियोजना निदेशक**⚽ उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सांस्कृतिक आयोजनों ने बांधा समा* ======================रांची के बीआईटी मेसरा में आज से प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने किया। उद्घाटन समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, बीआईटी मेसरा के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड फुटबॉल संघ के समन्वयक श्री आशीष बोस, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोमेश सोरेन, माननीय मंत्री के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोनाराम सोरेन समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समा बांध दिया। झारखंड पहला राज्य है, जहां कक्षा 3 से 5 तक के बच्चो के लिए राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में राज्य के 576 नन्हे खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह नन्हे खिलाड़ी विद्यालय, फिर प्रखंड और जिलास्तर पर विजयी होकर प्रमंडलीय टीम में चयनित हुए है। मंच संचालन श्री जय होरो और श्री चंद्रदेव सिंह ने किया। *झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है, यहां आदिवासियों में तीरंदाजी एक परंपरा है : माननीय मंत्री* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत सभी जिलों में खेल प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। ऐसे अभिभावक भी प्रशंसा के पात्र है, जिन्होंने अपने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमारी सरकार की सोच है कि आज हम शिक्षा के साथ साथ खेल और संस्कृति को भी व्यवहार में शामिल करे। केवल शिक्षा से ही पूर्ण रूप से भविष्य को उज्जवल नहीं कर सकते है, शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी होना आवश्यक है। उज्जवल भविष्य की शुरुआत बच्चो से ही होती है। माननीय मंत्री ने कहा कि फुटबॉल झारखंड का लोकप्रिय खेल है। यहाँ के गांव देहात में बच्चे कपड़ो का फुटबॉल बनाते है। पढ़ाई से फुर्सत निकालकर बच्चे मैदानों में फुटबॉल खेलते है। झारखंड में जन्मजात खिलाड़ी पैदा होते है। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी इसका उदाहरण है। तीरंदाजी में तो झारखंड का कोई जवाब नहीं है, राज्य के घर घर में आदिवासी शिकार खेलने जाते है। तीरंदाजी यहां के आदिवासियों की परंपरा है। माननीय मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ हुनर को बढ़ावा देने का कार्य किया है, जिससे बच्चे +2 के बाद स्वरोजगार भी कर सकते है। *झारखंड में शिक्षा में हो रहा है निरंतर नवाचार : राज्य परियोजना निदेशक*समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि प्रथम राज्यस्तरीय लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता माननीय मंत्री जी के मार्दर्शन में हो रहा है। झारखंड में शिक्षा में लगातार नवाचार हो रहा है। लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चो को कम उम्र में ही खेल भावना के साथ जोड़ना है, आज अंतराष्ट्रीय स्तर के सफलतम खिलाड़ियों ने भी छोटी उम्र से ही खेल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्राइमरी स्कूलों के बच्चो के लिए अबतक ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं होती थी। मगर अब झारखंड ने लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता का आयोजन कर शिक्षा को खेल के साथ जोड़ने की अनूठी मिसाल पेश की है। *ओलिंपिक के लिए आज से ही तैयार हो रहे है बच्चे : प्रो. इंद्रनील मन्ना* समारोह को संबोधित करते हुए बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि अंडर 12 फुटबॉल टूर्नामेंट पहली बार झारखंड में हो रहा है। झारखंड इतिहास रचने जा रहा है। इसका हिस्सा बनना बीआईटी मेसरा के लिए गर्व की बात है। बीआईटी मेसरा में खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भी इसी संस्थान के छात्र रह चुके है। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों का होना जरूरी है। भारत में होने वाले ओलिंपिक के लिए बच्चे आज से तैयार हो रहे है। *आज हुए प्रतियोगिताओ के परिणाम* @vikkindiamediaराज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के ग्रुप ए में पाकुड़ बनाम गोड्डा के बीच में खेला गया, जिसमें पाकुड़ के नन्हे खिलाड़ियों ने गोड्डा को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जामताड़ा को 9-1 से पराजित किया इस ग्रुप में खूंटी और सिमडेगा को बाय मिला। ग्रुप बी का मैच धनबाद और लातेहार के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें लातेहार ने 4-0 से धनबाद को पराजित किया। प. सिंहभूम ने 2  गोल से पूर्वी सिंहभूम को पराजीत किया। इस ग्रुप में बोकारो, गुमला को बाय दिया गया। ग्रुप सी में दुमका ने गढ़वा को 2-0 से पराजित किया, जबकि पलामू ने कोडरमा को 5-0 से पराजित किया  इस ग्रुप में रांची और चतरा को बाई मिला। ग्रुप डी में साहेबगंज ने सरायकेला को 3-0 से पराजीत किया। रामगढ़ ने लोहरदगा को 6-0 से पराजित किया, इस ग्रुप में देवघर हजारीबाग को बाई मिला।बालिका वर्ग के ग्रुप ए के पहले मैच में रांची ने गढ़वा को 4-0 से पराजित किया। दूसरा मैच बोकारो और गुमला के बीच में हुआ, जिसमें गुमला दो-एक से विजेता बना। इस ग्रुप में पलामू और पाकुड़ को बाय दिया गया। ग्रुप बी में साहिबगंज ने दुमका को 4-0 से पराजित किया, वहीं रामगढ़ ने चतरा को 1-0 से पराजित किया। पूर्वी  और पश्चिमी सिंहभूम को बाय दिया गया। ग्रुप सी के मैच में लातेहार ने जामताड़ा को 5-0 से पराजित किया, जबकि कोडरमा सिमडेगा और गिरिडीह को बाय दिया गया। ग्रुप डी का मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच हुआ, जिसमें खुटी ने 7-0 से गोड्डा को पराजित किया। इस ग्रुप में सरायकेला ,हजारीबाग, धनबाद और लोहरदगा को बाय दिया गया। आज के सभी विजेता जिला के खिलाड़ियों के बीच  26 जुलाई  के बीच प्री क्वार्टर मैच खेला जाएगा।@vikkindiamedia

================== *झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*⚽ 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले – पढ़ाई के साथ साथ खेल और संस्कृति भी जरूरी* *⚽ उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक सुरेश बैठा और माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने भी खिलाड़ियों में भरा जोश* *⚽ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन बोले – झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है शिक्षा विभाग* *⚽ खेल विभाग के साथ मिलकर खेलो में स्कूली स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो को आगे बढ़ने का दिया जाएगा अवसर* *⚽ दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में संथाल की बालिका टीम ने कोल्हान को 9-0 के अंतर से दी बड़ी शिकस्त, अन्य मुक़ाबलों में भी संथाल का रहा दबदबा* ======================64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन, कांके के माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा, रामगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए  सोरेंग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, आप्त सचिव श्री उज्जवल मिंज, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री सोना राम सोरेन, श्री कालीपदों गोहराई, श्री सोमेश सोरेन समेत सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन श्री चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सुब्रतो मुख़र्जी जी ने विद्यालय स्तर से फुटबॉल खेलना शुरू किया। आज उनकी उपलब्धि हमें सीख देती है। राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो के खेल कूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। श्री सोरेन ने कहा कि खेल कूद के साथ साथ संस्कृति भी जरूरी है, इसीलिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बेहतरीन खेल नीति बनाई है और खेल शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है। पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है। रिटायरमेंट लेने वाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खेलो से उनका गहरा जुड़ाव है। स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं होने से छात्रों में खेल कौशल का समुचित विकास नहीं हो रहा था। माननीय मुख्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया, और अब छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, उसके प्रति समर्पित हो जाए। माननीय विधायक ने युवाओ से राजनीति में आने की भी अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ने में ही नहीं, खेलने में भी अव्वल है। खिलाड़ी सिर्फ खेल भावना का ही नहीं, सद्भावना का भी परिचय देते है। सरकार की खेल नीति खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। *झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने का हो रहा है प्रयास* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठत आयोजन है। राज्य के स्कूली बच्चो में खेल का विकास हो इसके लिए हर माह एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। श्री रंजन ने कहा कि झारखंड को एसजीएफआई आयोजन के मामले में दूसरा पुरस्कार मिला है, यह माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के पांच स्कूली खेलो का आयोजन झारखंड करेगा। ज्यादा से ज्यादा खेलो की मेजबानी झारखंड को मिले, इसका लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। श्री शशि रंजन ने कहा कि जो छात्र खेल कूद में आगे बढ़ना चाहते है, उनका डाटा खेल विभाग के साथ सांझा किया जा रहा है। जिससे प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिले। *मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा* 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों ने झारखंड की लोक संस्कृति और कला का अद्भुत समा बांध दिया। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके के सांस्कृतिक दल ने ‘मोर सुंदर झारखंड रे’ संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बलेश नायक ने स्वागत गीत गाकर समारोह को रमणीय बना दिया। राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता की विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम ने देशभक्ति के धुन से समारोह में जोश भरा। *दूसरे दिन हुए मुकाबलों के परिणाम* आज दूसरे दिन हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में संथाल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मुक़ाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर को 1-0 से शिकस्त दी। कोल्हान और पलामू के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर के साथ ड्रा हुआ, अंतिम मुक़ाबला संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेला गया, जिसमे मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया। अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से हराया। संथाल ने पलामू को 4-0 से शिकस्त दी। संथाल ने एक अन्य मुकाबले में कोल्हान को 2-0 से पराजित किया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में संथाल की टीम ने कोल्हान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कोल्हान को 9-0 के अंतर से पराजित कर दिया। दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 2-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच हुए मुकाबले में किसी ने कोई गोल नहीं किया, कुछ यहीं हाल पलामू और कोल्हान के बीच हुए मैच का भी रहा, जहां मैच समाप्ति तक कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।@ vikkindiamedia

*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक: 18 जुलाई, 2025*==================*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता – तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* *प्रतियोगिता में उत्तरी एवं दक्षिणी छोटानागपुर के साथ संथाल प्रमंडल के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार।* झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिताContinue reading “================== *झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*⚽ 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले – पढ़ाई के साथ साथ खेल और संस्कृति भी जरूरी* *⚽ उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक सुरेश बैठा और माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने भी खिलाड़ियों में भरा जोश* *⚽ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन बोले – झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है शिक्षा विभाग* *⚽ खेल विभाग के साथ मिलकर खेलो में स्कूली स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो को आगे बढ़ने का दिया जाएगा अवसर* *⚽ दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में संथाल की बालिका टीम ने कोल्हान को 9-0 के अंतर से दी बड़ी शिकस्त, अन्य मुक़ाबलों में भी संथाल का रहा दबदबा* ======================64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन, कांके के माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा, रामगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए  सोरेंग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, आप्त सचिव श्री उज्जवल मिंज, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री सोना राम सोरेन, श्री कालीपदों गोहराई, श्री सोमेश सोरेन समेत सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन श्री चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सुब्रतो मुख़र्जी जी ने विद्यालय स्तर से फुटबॉल खेलना शुरू किया। आज उनकी उपलब्धि हमें सीख देती है। राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो के खेल कूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। श्री सोरेन ने कहा कि खेल कूद के साथ साथ संस्कृति भी जरूरी है, इसीलिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बेहतरीन खेल नीति बनाई है और खेल शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है। पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है। रिटायरमेंट लेने वाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खेलो से उनका गहरा जुड़ाव है। स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं होने से छात्रों में खेल कौशल का समुचित विकास नहीं हो रहा था। माननीय मुख्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया, और अब छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, उसके प्रति समर्पित हो जाए। माननीय विधायक ने युवाओ से राजनीति में आने की भी अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ने में ही नहीं, खेलने में भी अव्वल है। खिलाड़ी सिर्फ खेल भावना का ही नहीं, सद्भावना का भी परिचय देते है। सरकार की खेल नीति खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। *झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने का हो रहा है प्रयास* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठत आयोजन है। राज्य के स्कूली बच्चो में खेल का विकास हो इसके लिए हर माह एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। श्री रंजन ने कहा कि झारखंड को एसजीएफआई आयोजन के मामले में दूसरा पुरस्कार मिला है, यह माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के पांच स्कूली खेलो का आयोजन झारखंड करेगा। ज्यादा से ज्यादा खेलो की मेजबानी झारखंड को मिले, इसका लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। श्री शशि रंजन ने कहा कि जो छात्र खेल कूद में आगे बढ़ना चाहते है, उनका डाटा खेल विभाग के साथ सांझा किया जा रहा है। जिससे प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिले। *मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा* 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों ने झारखंड की लोक संस्कृति और कला का अद्भुत समा बांध दिया। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके के सांस्कृतिक दल ने ‘मोर सुंदर झारखंड रे’ संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बलेश नायक ने स्वागत गीत गाकर समारोह को रमणीय बना दिया। राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता की विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम ने देशभक्ति के धुन से समारोह में जोश भरा। *दूसरे दिन हुए मुकाबलों के परिणाम* आज दूसरे दिन हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में संथाल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मुक़ाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर को 1-0 से शिकस्त दी। कोल्हान और पलामू के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर के साथ ड्रा हुआ, अंतिम मुक़ाबला संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेला गया, जिसमे मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया। अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से हराया। संथाल ने पलामू को 4-0 से शिकस्त दी। संथाल ने एक अन्य मुकाबले में कोल्हान को 2-0 से पराजित किया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में संथाल की टीम ने कोल्हान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कोल्हान को 9-0 के अंतर से पराजित कर दिया। दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 2-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच हुए मुकाबले में किसी ने कोई गोल नहीं किया, कुछ यहीं हाल पलामू और कोल्हान के बीच हुए मैच का भी रहा, जहां मैच समाप्ति तक कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।@ vikkindiamedia”

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि वालों गिरिडीह के सदस्यों ने खूब धूमधाम से गुरु पूर्णिमा को गोयनका धर्मशाला गिरिडीह में v मनाया सुबह 7:00 बजे से 7:00 तक प्राणायाम की साधना हुई प्रणाम की साधना को परस्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन पांडे जी के द्वारा कराया गया तत्पश्चात 8:30 बजे से हवन भजन का आयोजन हुआ हवन भजन में लोगों ने काफी आनंद उठाया और इसके बाद सब लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन प्रसाद लिया इस कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार सिंह प्रभात खेतान प्रमोद अग्रवाल उत्कर्ष कुमार गुप्ता पिंकी खेतन लता अग्रवाल की काफी सराहनीय भूमिका रही के सदस्य रविंद्र नाथ सिंह पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी रामदेव महतो जी की भी उपस्थित रही इस कार्यक्रम में पूरे गीत संगीत के साथ आनंद पूर्वक इस कार्यक्रम को मनाया गया

  36वां  देवरेहा बाबा संगीत समारोह – 2025गिरिडीह, 10 जुलाई 2025गिरिडीह में आयोजित 36वां देवरेहा बाबा संगीत समारोह इस वर्ष भी गरिमा, श्रद्धा और भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।संगीत साधना केन्द्र (रजि. 1968) के द्वारा श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में यह आयोजन गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य रहा गुरु–शिष्य परंपरा को सम्मानित करना।कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री नीलकमल भरतिया (अध्यक्ष, संगीत साधना केन्द्र) एवं श्री हर्षित केड़िया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस वर्ष की विशेषता रही कि संस्था के 87 वर्षीय संस्थापक श्री शंभू दयाल केड़िया जी स्वयं मंच पर उपस्थित रहे और अपने आशीर्वचन से सभी को अभिभूत किया।⸻🎶 संगीत प्रस्तुति की प्रमुख झलकियाँ: • डॉ. समित मलिक (ध्रुपद – दरभंगा घराना) • अनुपम पाठक (उपशास्त्रीय – धनबाद) • भागीरथ जालान (वाराणसी) – राग मल्कौंस, दादरा, कबीर भजन एवं विनय पत्रिका की मधुर प्रस्तुति दी • पं. ललित कुमार (तबला – वाराणसी) और हर्षित उपाध्याय (हारमोनियम – बनारस) की सुंदर संगति • तपस दास (पखावज – कोलकाता) – प्रचंड लयकारी से ताल प्रेमियों को आनंदित किया • केड़िया बंधु (पं. मौर मुकुट केड़िया एवं पं. मनोज केड़िया) – सितार-सरोद की जुगलबंदी में 50 वर्षों की संगीत यात्रा का भावपूर्ण समर्पण • राग यमन (बांसुरी – गिरिडीह) – स्थानीय कलाकार द्वारा मनमोहक प्रस्तुति⸻🌟 उपस्थित गणमान्य अतिथिगण: • मुख्य अतिथि: श्री सुदित्य कुमार सोनू, माननीय मंत्री, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य, झारखंड सरकार • विशिष्ट अतिथि: श्री रामनिवास यादव (IAS), उपायुक्त, गिरिडीहअन्य विशिष्टजन में शामिल रहे: • एएसपी सुरजीत कुमार (IPS) • प्रमुख उद्योगपति श्री सुरेश जालान, अभिषेक कनोडिया • GDCC अध्यक्ष: श्री निर्मल झुनझुनवाला • GZMS अध्यक्ष: श्री श्रवण केड़िया • पूर्व डिप्टी मेयर: श्री राकेश मोदी • श्री मुकेश जालान, श्री सतीश केड़िया, • प्रमुख प्रायोजक एवं उद्योगपति श्री मोहन साव⸻🙏श्री नीलकमल भरतिया ने मंच से सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपील की कि हम सब मिलकर गुरु–शिष्य परंपरा एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत को संरक्षित रखें। @ vikkindiamedia

Design a site like this with WordPress.com
Get started