
Introduce yourself and your blog
My Latest Posts
- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची===========================📌 *झारखंड ने रचा इतिहास, 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन।*==========================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में खेला गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जनवरी से प्रारंभ हुई थी।अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा की टीम को 3–0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे मैच के दौरान झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।बालिका वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीरन सोई मुंडा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब प्रीति बारला (झारखंड) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजना कीरो (उड़ीसा) को प्रदान किया गया।वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 4–0 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर राज्यवासियों को दोहरी खुशी दी।इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब पतरस हस्सा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब रोमिल नंदल (हरियाणा) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अनमोल कौनगारी को प्रदान किया गया।तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3–1 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 3–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।आज आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची सह खेल पदाधिकारी, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन और श्री भोलानाथ सिंह, अध्यक्ष एशियन हॉकी फेडरेशन सह महासचिव हॉकी इंडिया थे ।वही विशिष्ट अतिथियो में राज्य परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,सुश्री सुमराय टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, श्रीमती पुष्पा प्रधान अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, सावित्री तिर्की ,श्री विजय शंकर सिंह, महासचिव हॉकी झारखंड, श्री ओम प्रकाश ठाकुर, महासचिव दक्षिण पूर्व रेलवे (सेरसा), डॉ. महेंद्र प्रसाद, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीआईटी मेसरा तथा जयंत केरकेट्टा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। वही स्वागत भाषण में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि SGFI द्वारा सौंपे गए पाँच खेलों के आयोजन दायित्वों में से हॉकी प्रतियोगिता का सफल समापन राज्य के लिए गर्व की बात है।उन्होंने आगे कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में राज्य के प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, संबंधित खेलों के तकनीकी पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का योगदान अतुलनीय रहा।मुख्य अतिथि श्रीमती सूची सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल हमेशा खेलों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और रोजगार देकर देश की सबसे बड़ी खेल समर्थक संस्थाओं में से एक है,उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत–हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए शिक्षा विभाग को राज्य में खेलों के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वही भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं, वे शिक्षा विभाग के दूरदर्शी और सतत प्रयासों का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वर्ष 2022 के तत्कालीन शिक्षा सचिव के. रवि कुमार का विशेष योगदान है। साथ कहा कि यदि किसी मकान की नींव मजबूत बनाई जाए तो वह मकान भी मजबूत बनता है। उसी प्रकार आज शिक्षा विभाग द्वारा खेलों की मजबूत नींव रखी जा रही है। आप सभी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इसी तरह खेलों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। झारखंड हॉकी की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी राज्य, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए एस एवं राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है।
- *झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*============================*राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की धमाकेदार गूंज, अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रथम और एक में तृतीय स्थान*============================ गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन प्रांगण में 24 जनवरी को राष्ट्रीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी चारों जोन के 18 विजेता बैंड टीमों ने भाग । इस प्रतियोगिता में झारखंड से पाइप एवं ब्रास बैंड की तीन टीम भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भागीदारी की।पूरी प्रतियोगिता के दौरान राज्य के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट सुर-ताल और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के बल पर दो वर्गों में प्रथम तथा एक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर झारखंड का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया।यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके (रांची) तथा पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल, धुर्वा (रांची) ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया। विजेता टीमों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार स्वरूप 51,000 रूपये प्रदान किए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21,000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देती रहेगी।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, बैंड समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
You must be logged in to post a comment.