झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची===========================📌 *झारखंड ने रचा इतिहास, 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन।*==========================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में खेला गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जनवरी से प्रारंभ हुई थी।अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा की टीम को 3–0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे मैच के दौरान झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।बालिका वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीरन सोई मुंडा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब प्रीति बारला (झारखंड) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजना कीरो (उड़ीसा) को प्रदान किया गया।वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 4–0 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर राज्यवासियों को दोहरी खुशी दी।इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब पतरस हस्सा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब रोमिल नंदल (हरियाणा) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अनमोल कौनगारी को प्रदान किया गया।तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3–1 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 3–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।आज आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची सह खेल पदाधिकारी, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन  और श्री भोलानाथ सिंह, अध्यक्ष एशियन हॉकी फेडरेशन सह महासचिव हॉकी इंडिया थे ।वही विशिष्ट अतिथियो में राज्य परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,सुश्री सुमराय टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, श्रीमती पुष्पा प्रधान अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, सावित्री  तिर्की ,श्री विजय शंकर सिंह, महासचिव हॉकी झारखंड, श्री ओम प्रकाश ठाकुर, महासचिव दक्षिण पूर्व रेलवे (सेरसा), डॉ. महेंद्र प्रसाद, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीआईटी मेसरा तथा जयंत केरकेट्टा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का  स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। वही स्वागत भाषण  में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि SGFI द्वारा सौंपे गए पाँच खेलों के आयोजन दायित्वों में से हॉकी प्रतियोगिता का सफल समापन राज्य के लिए गर्व की बात है।उन्होंने आगे कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में राज्य के प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, संबंधित खेलों के तकनीकी पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का योगदान अतुलनीय रहा।मुख्य अतिथि श्रीमती  सूची सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल  हमेशा खेलों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और रोजगार देकर देश की सबसे बड़ी खेल समर्थक संस्थाओं में से एक है,उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत–हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए शिक्षा विभाग को राज्य में खेलों के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वही  भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं, वे शिक्षा विभाग के दूरदर्शी और सतत प्रयासों का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वर्ष 2022 के तत्कालीन शिक्षा सचिव के. रवि कुमार का विशेष योगदान है। साथ कहा कि यदि किसी मकान की नींव मजबूत बनाई जाए तो वह मकान भी मजबूत बनता है। उसी प्रकार आज शिक्षा विभाग द्वारा खेलों की मजबूत नींव रखी जा रही है। आप सभी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इसी तरह खेलों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। झारखंड हॉकी की इस  उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी राज्य, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए एस एवं राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है।

*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*============================*राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की धमाकेदार गूंज, अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रथम और एक में तृतीय स्थान*============================     गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन प्रांगण में 24 जनवरी को राष्ट्रीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी चारों जोन के 18 विजेता बैंड टीमों ने भाग । इस प्रतियोगिता में झारखंड से पाइप एवं ब्रास बैंड की तीन  टीम  भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भागीदारी की।पूरी प्रतियोगिता के दौरान राज्य के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट सुर-ताल और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के बल पर दो वर्गों में प्रथम तथा एक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर झारखंड का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया।यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके (रांची) तथा पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल, धुर्वा (रांची) ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया।  विजेता टीमों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार स्वरूप 51,000  रूपये प्रदान किए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21,000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देती रहेगी।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, बैंड समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*============================*69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में बालिका वर्ग में झारखंड सेकेंड रनर-अप, तीरंदाजी में 9 व वूशु में 5 पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर रचा इतिहास*=================================मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी एवं वूशु दोनों खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कियाहै। इस प्रतियोगिता में झारखंड की तीरंदाजी एवं वूशु टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग लेने गई थी।*तीरंदाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि*तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में झारखंड सेकेंड रनर-अप बना। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि राज्य की स्टार खिलाड़ी प्रिया माहाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत संभव हो सकी।इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,“झारखंड की बेटियों ने कमाल कर दिया है। यह उनकी मेहनत, धैर्य और निरंतर अभ्यास का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ी की बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।”*स्वर्ण पदक*• 40 मीटर (इंडियन राउंड – बालिका वर्ग): प्रिया महली• 30 मीटर (इंडियन राउंड – बालिका वर्ग): प्रिया महली• 40 मीटर (एलिमिनेशन राउंड – बालिका वर्ग): प्रिया महली• 70 मीटर (मिक्स टीम रिकर्व): समीर बेहरा एवं सुरभि पाल*रजत पदक*• 70 मीटर (रिकर्व): सुरभि पाल• 40 मीटर (इंडियन राउंड – मिक्स टीम): प्रिया महली एवं घनश्याम जामुदा• 30 मीटर (इंडियन राउंड – बालक वर्ग): घनश्याम जामुदा*कांस्य पदक*टीम बालक वर्ग – 40 मीटर:घनश्याम जामुदा, योगेन्द्र हेस्सा, सनी हेम्ब्रम, नितेश मार्डीटीम बालिका वर्ग – 40 मीटर:प्रिया महली, लवली कुमारी, सुचिता उरांव, संतोषी रायकुल पदक तालिका (तीरंदाजी)स्वर्ण – 04 | रजत – 03 | कांस्य – 02*वूशु में भी झारखंड का दमदार प्रदर्शन*खुमान लम्पक स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली वूशु प्रतियोगिता में भी झारखंड के खिलाड़ियों ने वूशु सांडा स्पर्धा में शानदार तकनीक, किक और पंच प्रहार का प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में राज्य को पांच पदक दिलाए।*रजत पदक*• ध्रुव द्विवेदी – अंडर 52 किग्रा• राज कुमार – अंडर 75 किग्रा*कांस्य पदक*• देव कुमार बेड़िया – अंडर 60 किग्रा• सुप्रित – अंडर 80 किग्रा• आंचल कुमारी – 75 किग्रादोनों खेलों में इस सफलता के पीछे टीम का नेतृत्व कर रहे कोच एवं मैनेजर रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई तथा एचओडी सुशील कच्छप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

*झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक, रांची* ============================*69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता के अंडर 19 दोनों वर्ग में झारखंड बना चैंपियन**राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता केवल पदकों का नहीं, चरित्र निर्माण ,नेतृत्व विकास और आत्मअनुशासन का मंच है।* –किरण कुमारी पासी,निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड सरकार===============================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की मेजबानी में खेलगांव स्थित सिद्धू कानू वेलोग्राम स्टेडियम में 13 से 17 जनवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य एवं गरिमामयी समापन संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण कुमारी पासी, निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड सरकार रहीं। उनका स्वागत आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे शिवेंद्र दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ), शैलेंद्र पाठक (महासचिव, झारखंड साइक्लिंग संघ) सहित एस.एस. गील, धर्मेंद्र लंबा, सुरजीत सिंह एवं रणवीर सिंह।मुख्य अतिथि श्रीमती किरण कुमारी पासी ने अपने संबोधन में कहा कि “69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और आत्मअनुशासन की प्रयोगशाला है। खिलाड़ियों ने समय, थकान और दबाव के विरुद्ध संघर्ष कर यह सिद्ध किया है कि भारत का खेल भविष्य सुरक्षित हाथों में है। आज का हर खिलाड़ी केवल प्रतिभागी नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा है।उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों से खेल को केवल करियर नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया।स्वागत भाषण देते हुए आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं थी, बल्कि खिलाड़ियों के जज़्बे, मेहनत और सपनों का उत्सव  था। प्रतियोगिता परिणामअंडर–19 बालक वर्ग:झारखंड – 27 अंक (चैंपियन)राजस्थान – 16 अंक (प्रथम रनर-अप)पंजाब – 7 अंक (द्वितीय रनर-अप)अंडर–19 बालिका वर्ग:झारखंड – 21 अंक (चैंपियन)राजस्थान – 15 अंक (प्रथम रनर-अप)महाराष्ट्र – 8 अंक (द्वितीय रनर-अप)अंडर–17 बालक वर्ग:मणिपुर – 13 अंक (चैंपियन)दिल्ली – 8 अंक (प्रथम रनर-अप)अंडमान-निकोबार – 7 अंक (द्वितीय रनर-अप)अंडर–17 बालिका वर्ग:पंजाब – 13 अंक (चैंपियन)अंडमान-निकोबार – 12 अंक (प्रथम रनर-अप)महाराष्ट्र – 11 अंक (द्वितीय रनर-अप)अंडर–14 बालक वर्ग:मणिपुर – 8 अंक (चैंपियन)राजस्थान – 6 अंक (प्रथम रनर-अप)महाराष्ट्र – 3 अंक (द्वितीय रनर-अप)अंडर–14 बालिका वर्ग:राजस्थान – 8 अंक (चैंपियन)महाराष्ट्र – 5 अंक (प्रथम रनर-अप)मणिपुर – 4 अंक (द्वितीय रनर-अप)सभी विजेता राज्यों के खिलाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग  और राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*===========================*69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन**दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर राज्य का बढ़ाया मान*===========================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का आज खेलगांव स्थित सिद्धू कानू वेलोड्रोम स्टेडियम में  शुभारंभ किया गया । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही अपने संबोधन में उपायुक्त महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें और भविष्य में राज्य व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में खेल अधोसंरचना का तीव्र विकास हुआ है और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रांची श्री कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, एथलेटिक संघ के श्री एस. के. पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री शैलेंद्र पाठक, श्री सुरजीत सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।आज हुवे साइकिलिंग ट्रैक प्रतियोगिता के  मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों की आईटीटी स्पर्धाओं में देशभर के प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। जिसमें  आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–14) वर्ग में मणिपुर के पोइरेंगानबा चानमबाम ने स्वर्ण, मणिपुर के मयेंगबाम हेंथोई सिंह ने रजत तथा राजस्थान के अभिनव बिश्नोई ने कांस्य पदक जीता।आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–17) वर्ग में दिल्ली के नरेंगमाम मैक्सन सिंह ने स्वर्ण, मणिपुर के युमनाम सुशील सिंह ने रजत तथा अंडमान एवं निकोबार के लियोनाल्ड बैकर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–17) वर्ग में अंडमान एवं निकोबार की नमिता वॉयलेट ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की गायत्री चंद्रशेखर तंबवेकर ने रजत तथा अंडमान एवं निकोबार की आई. एस. ब्रिडनी ने कांस्य पदक जीता।आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–19) वर्ग में झारखंड की सबिना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इस स्पर्धा में अंडमान एवं निकोबार की ब्रिटनी को रजत तथा पंजाब की प्रभजोत कौर बेहनीवाल को कांस्य पदक मिला।वहीं आईटीटी 1000 मीटर (बालक अंडर–19) वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। बिकाश उरांव ने स्वर्ण तथा नारायण महतो ने रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, जबकि पंजाब के अरशदीप सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।इस शानदार उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*===============================*69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग प्रतियोगिता के रोड मुकाबले संपन्न, शतरंज अंडर–14 वर्ग में दूसरे चक्र में हुवे रोमांचक मुकाबले ।*=================================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंग रोड स्थित विकास नेवरी में आयोजित रोड साइक्लिंग की सभी स्पर्धाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। दो दिनों तक चली इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (आईटीटी) एवं मास स्टार्ट रोड रेस में देश के विभिन्न राज्यों एवं इकाइयों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।  खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल का परिचय देकर अपने-अपने राज्य के लिए जीता।अब 15 जनवरी से ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता खेलगांव स्थित सिद्धू कान्हु वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में खेलगांव के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अंडर–14 बालक एवं बालिका वर्ग के दूसरे चक्र के मुकाबले भी अत्यंत रोमांचक रहे। नन्हे-मुन्ने शतरंज खिलाड़ियों ने सूझबूझ, धैर्य और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए “शह और मात” के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर तीसरे चक्र में प्रवेश किया।शतरंज परिणाम बालक वर्गसीबीएसई ने दिल्ली को, तमिलनाडु ने पंजाब को, CISCE पांडिचेरी ने पुडुचेरी को, केवीएस ने पश्चिम बंगाल को, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को, गुजरात ने असम को, केरल ने उत्तर प्रदेश को, आंध्र प्रदेश ने आईपीएससी को तथा झारखंड ने नवोदय विद्यालय समिति को पराजित किया।बालिका वर्ग   में तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को, महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को, CISCE ने कर्नाटक को, केरल ने आईपीएससी को, सीबीएसई ने पुडुचेरी को, तेलंगाना ने असम को तथा हरियाणा ने राजस्थान और चंडीगढ़ को हराया। वहीं झारखंड और त्रिपुरा के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।रोड साइक्लिंग परिणाम (आईटीटी)बालिका अंडर–19 (14 किमी): इंद्रा कुमारी (राजस्थान) – स्वर्ण, शोभा (हरियाणा) – रजत, ज्योति गोपाल राठौड़ (कर्नाटक) – कांस्यबालक अंडर–17 (14 किमी): शुभम गोदारा (राजस्थान) – स्वर्ण, मोक्ष अनेजा (हरियाणा) – रजत, गुंजन गोदारा (हरियाणा) – कांस्यबालिका अंडर–17 (10 किमी): आशा रानी (हरियाणा) – स्वर्ण, कोमल (हरियाणा) – रजत, मानसी किशोर महाजन (महाराष्ट्र) – कांस्यबालक अंडर–14 (7 किमी): अंशुमान झा (बिहार) – स्वर्ण, जिविन पंकज मारलेशा (महाराष्ट्र) – रजत, जेस्विन ब्लेसन जे. (तमिलनाडु) – कांस्यबालिका अंडर–14 (6 किमी): डिंपल (राजस्थान) – स्वर्ण, सस्मिता पांडा (ओडिशा) – रजत, कृतिका (राजस्थान) – कांस्यरोड साइक्लिंग परिणाम (मास स्टार्ट)बालक अंडर–19 (40 किमी): जहांगिर अहमद आहंगर (जम्मू-कश्मीर) – स्वर्ण, मयंक (हरियाणा) – रजत, ध्रुव कौशल (पंजाब) – कांस्यबालिका अंडर–19 (20 किमी): श्रावणी अमोल कासर (महाराष्ट्र) – स्वर्ण, निरैमथि जे. (तमिलनाडु) – रजत, गायत्री रचप्पा किट्टूर (कर्नाटक) – कांस्यबालक अंडर–17 (30 किमी): उत्पल शेरबहादुर (गुजरात) – स्वर्ण, अरसलान अहमद डार (जम्मू-कश्मीर) – रजत, क्षौनीश राजेश (महाराष्ट्र) – कांस्यबालिका अंडर–17 (20 किमी): राजनंदिनी गंगाधर (महाराष्ट्र) – स्वर्ण, हाशिनी के. (तमिलनाडु) – रजत, गायत्री (महाराष्ट्र) – कांस्यबालक अंडर–14 (14 किमी): थांगजाम लंगाम्बा (मणिपुर) – स्वर्ण, शर्व संभाजी वालके (महाराष्ट्र) – रजत, सामी उल्लाह वानी (जम्मू-कश्मीर) – कांस्यबालिका अंडर–14 (10 किमी): डिंपल (राजस्थान) – स्वर्ण, सुप्रिया कुमारी (बिहार) – रजत, कृतिका (राजस्थान) – कांस्यरोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, शैलेंद्र कुमार पाठक  महासचिव, राज्य साइक्लिंग संघ,सुरजीत कुमार उपाध्यक्ष, झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन ,धर्मेन्द्र लांबा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*============================झारखंड की मेजबानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन===========================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का आज भव्य उद्घाटन किया गया। यह राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। दोनों खेलों का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन रिंग रोड स्थित विकास नेवरी में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व खेल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ट्रैफिक डीएसपी शिवकुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एस.एस. गील, झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार पाठक एवं डॉ. धर्मेंद्र लंब्बा शामिल थे।वहीं शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मनीष कुमार, संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय शतरंज संघ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवजोत अलंग (सचिव, रांची जिला शतरंज संघ) एवं दीपक कुमार (अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर) मौजूद थे।सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल वह माध्यम है जिससे हम केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, राज्य और देश का नाम भी रोशन करते हैं। पढ़ाई हमें जीवनयापन सिखाती है, लेकिन खेल हमें मान-सम्मान, पहचान और आत्मविश्वास देता है।उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में झारखंड को मिल रही नई पहचान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शी सोच और निरंतर समर्थन का परिणाम है।जबकि  शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विश्व चैंपियन है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। आप में से भी कई विश्व चैंपियन बन सकते हैं, बस पूरे मनोयोग और लगन से मेहनत करने की आवश्यकता है।वही स्वागत  संबोधन में आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपरा का गौरवशाली प्रतीक है, जिसकी उत्पत्ति “चतुरंग” के रूप में इसी धरती पर मानी जाती है। यह खेल धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन और दूरदर्शिता के साथ-साथ छात्र जीवन में चरित्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में शतरंज के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग तथा साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक के अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में देशभर से लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।आज आयोजित साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग की 20 किलोमीटर स्पर्धा में राजस्थान के रोहित पुनिया ने स्वर्ण पदक, कर्नाटक के होनपा धर्माटी ने रजत पदक एवं हनुमंथा हुलकरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।पूरे आयोजन को सफल बनाने में राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों एवं आयोजन समिति का अहम योगदान रहा।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग में झारखंड को 3 पदक ,2 रजत और 1 कांस्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान मे भाग लेने गए झारखंड के खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है।Continue reading

*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक : 08/01/2026**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची*==========================*69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 60 मीटर रिकर्व स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन*================================स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में दिनांक 6 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेल गाँव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम, रेंज–3 में 60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों एवं इकाइयों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने उच्च तकनीकी दक्षता, अद्भुत एकाग्रता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।   पूरे दिन चले मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने धैर्य, संतुलन एवं कुशल रणनीति का परिचय दिया। निर्णायक क्षणों में सटीक निशानेबाजी ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से खेल परिसर जीवंत बना रहा।60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी – बालक वर्ग का परिणामस्वर्ण पदक – रुद्र कुमार (दिल्ली)रजत पदक – समर्थ कुमार (बिहार)कांस्य पदक – दयानेश बालाजी चेराले60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी – बालिका वर्ग का परिणाम स्वर्ण पदक – शिंदे प्रगति भागवत (महाराष्ट्र)रजत पदक – श्रेय दहिया (हरियाणा)कांस्य पदक – जन्नत    प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

=================*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*✦ 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक* *✦ मेजबान मध्यप्रदेश को दोनों मुकाबलो में किया पराजित, माननीय मुख्यमंत्री ने दी बधाई* =========================मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया खेल परिसर, कंपू में दिनांक 2 जनवरी, 2026 से 7 जनवरी, 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-19 दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर यह सिद्ध कर दिया कि बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान लीग मुकाबलों से लेकर फाइनल मैच तक झारखंड की बेटियों ने अपने दृढ आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजमुनी कुमारी एवं सुष्मिता गुरिया के शानदार गोल की बदौलत झारखंड ने मध्यप्रदेश को 2–1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में रोशनी आइंद, गुलजन कुमारी एवं लेवनी हेमरम के बेहतरीन गोल की बदौलत झारखंड ने मध्यप्रदेश को 3–2 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक भी जीत लिया।दोनों ही वर्गों में झारखंड की बेटियों ने मैच की शुरुआत से ही पूरे आत्मविश्वास के साथ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश की टीम को लगातार दबाव में रखते हुए जीत का ताज झारखंड की झोली में डाल दिया। इस स्वर्णिम सफलता में टीम के साथ कोच/मैनेजर के रूप में गईं एम्मा बारा, रजनी टोप्पो, आरती बाराइक एवं दिव्या रोज जोजो की कुशल रणनीति, सटीक मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय स्कूली हॉकी में अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों में झारखंड की बेटियों द्वारा स्वर्ण पदक जीतना पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। यह सफलता हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलों के विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। हमें विश्वास है कि झारखंड की बेटियाँ भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगी।इस शानदार जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने झारखंड की बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started