Category Archives: Uncategorized
================== *झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*⚽ 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन* *⚽ माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले – पढ़ाई के साथ साथ खेल और संस्कृति भी जरूरी* *⚽ उद्घाटन समारोह में माननीय विधायक सुरेश बैठा और माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने भी खिलाड़ियों में भरा जोश* *⚽ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन बोले – झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है शिक्षा विभाग* *⚽ खेल विभाग के साथ मिलकर खेलो में स्कूली स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो को आगे बढ़ने का दिया जाएगा अवसर* *⚽ दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में संथाल की बालिका टीम ने कोल्हान को 9-0 के अंतर से दी बड़ी शिकस्त, अन्य मुक़ाबलों में भी संथाल का रहा दबदबा* ======================64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन, कांके के माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा, रामगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव श्री अजय कुमार सिन्हा, आप्त सचिव श्री उज्जवल मिंज, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव श्री गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री सोना राम सोरेन, श्री कालीपदों गोहराई, श्री सोमेश सोरेन समेत सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन श्री चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि सुब्रतो मुख़र्जी जी ने विद्यालय स्तर से फुटबॉल खेलना शुरू किया। आज उनकी उपलब्धि हमें सीख देती है। राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो के खेल कूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। श्री सोरेन ने कहा कि खेल कूद के साथ साथ संस्कृति भी जरूरी है, इसीलिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बेहतरीन खेल नीति बनाई है और खेल शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है। पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है। रिटायरमेंट लेने वाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खेलो से उनका गहरा जुड़ाव है। स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं होने से छात्रों में खेल कौशल का समुचित विकास नहीं हो रहा था। माननीय मुख्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया, और अब छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, उसके प्रति समर्पित हो जाए। माननीय विधायक ने युवाओ से राजनीति में आने की भी अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ने में ही नहीं, खेलने में भी अव्वल है। खिलाड़ी सिर्फ खेल भावना का ही नहीं, सद्भावना का भी परिचय देते है। सरकार की खेल नीति खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। *झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने का हो रहा है प्रयास* उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठत आयोजन है। राज्य के स्कूली बच्चो में खेल का विकास हो इसके लिए हर माह एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। श्री रंजन ने कहा कि झारखंड को एसजीएफआई आयोजन के मामले में दूसरा पुरस्कार मिला है, यह माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के पांच स्कूली खेलो का आयोजन झारखंड करेगा। ज्यादा से ज्यादा खेलो की मेजबानी झारखंड को मिले, इसका लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। श्री शशि रंजन ने कहा कि जो छात्र खेल कूद में आगे बढ़ना चाहते है, उनका डाटा खेल विभाग के साथ सांझा किया जा रहा है। जिससे प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिले। *मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा* 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों ने झारखंड की लोक संस्कृति और कला का अद्भुत समा बांध दिया। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके के सांस्कृतिक दल ने ‘मोर सुंदर झारखंड रे’ संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बलेश नायक ने स्वागत गीत गाकर समारोह को रमणीय बना दिया। राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता की विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम ने देशभक्ति के धुन से समारोह में जोश भरा। *दूसरे दिन हुए मुकाबलों के परिणाम* आज दूसरे दिन हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में संथाल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मुक़ाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर को 1-0 से शिकस्त दी। कोल्हान और पलामू के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर के साथ ड्रा हुआ, अंतिम मुक़ाबला संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेला गया, जिसमे मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया। अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से हराया। संथाल ने पलामू को 4-0 से शिकस्त दी। संथाल ने एक अन्य मुकाबले में कोल्हान को 2-0 से पराजित किया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में संथाल की टीम ने कोल्हान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कोल्हान को 9-0 के अंतर से पराजित कर दिया। दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 2-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच हुए मुकाबले में किसी ने कोई गोल नहीं किया, कुछ यहीं हाल पलामू और कोल्हान के बीच हुए मैच का भी रहा, जहां मैच समाप्ति तक कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।@ vikkindiamedia
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि वालों गिरिडीह के सदस्यों ने खूब धूमधाम से गुरु पूर्णिमा को गोयनका धर्मशाला गिरिडीह में v मनाया सुबह 7:00 बजे से 7:00 तक प्राणायाम की साधना हुई प्रणाम की साधना को परस्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन पांडे जी के द्वारा कराया गया तत्पश्चात 8:30 बजे से हवन भजन का आयोजन हुआ हवन भजन में लोगों ने काफी आनंद उठाया और इसके बाद सब लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन प्रसाद लिया इस कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार सिंह प्रभात खेतान प्रमोद अग्रवाल उत्कर्ष कुमार गुप्ता पिंकी खेतन लता अग्रवाल की काफी सराहनीय भूमिका रही के सदस्य रविंद्र नाथ सिंह पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी रामदेव महतो जी की भी उपस्थित रही इस कार्यक्रम में पूरे गीत संगीत के साथ आनंद पूर्वक इस कार्यक्रम को मनाया गया
36वां देवरेहा बाबा संगीत समारोह – 2025गिरिडीह, 10 जुलाई 2025गिरिडीह में आयोजित 36वां देवरेहा बाबा संगीत समारोह इस वर्ष भी गरिमा, श्रद्धा और भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।संगीत साधना केन्द्र (रजि. 1968) के द्वारा श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में यह आयोजन गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य रहा गुरु–शिष्य परंपरा को सम्मानित करना।कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री नीलकमल भरतिया (अध्यक्ष, संगीत साधना केन्द्र) एवं श्री हर्षित केड़िया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस वर्ष की विशेषता रही कि संस्था के 87 वर्षीय संस्थापक श्री शंभू दयाल केड़िया जी स्वयं मंच पर उपस्थित रहे और अपने आशीर्वचन से सभी को अभिभूत किया।⸻🎶 संगीत प्रस्तुति की प्रमुख झलकियाँ: • डॉ. समित मलिक (ध्रुपद – दरभंगा घराना) • अनुपम पाठक (उपशास्त्रीय – धनबाद) • भागीरथ जालान (वाराणसी) – राग मल्कौंस, दादरा, कबीर भजन एवं विनय पत्रिका की मधुर प्रस्तुति दी • पं. ललित कुमार (तबला – वाराणसी) और हर्षित उपाध्याय (हारमोनियम – बनारस) की सुंदर संगति • तपस दास (पखावज – कोलकाता) – प्रचंड लयकारी से ताल प्रेमियों को आनंदित किया • केड़िया बंधु (पं. मौर मुकुट केड़िया एवं पं. मनोज केड़िया) – सितार-सरोद की जुगलबंदी में 50 वर्षों की संगीत यात्रा का भावपूर्ण समर्पण • राग यमन (बांसुरी – गिरिडीह) – स्थानीय कलाकार द्वारा मनमोहक प्रस्तुति⸻🌟 उपस्थित गणमान्य अतिथिगण: • मुख्य अतिथि: श्री सुदित्य कुमार सोनू, माननीय मंत्री, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य, झारखंड सरकार • विशिष्ट अतिथि: श्री रामनिवास यादव (IAS), उपायुक्त, गिरिडीहअन्य विशिष्टजन में शामिल रहे: • एएसपी सुरजीत कुमार (IPS) • प्रमुख उद्योगपति श्री सुरेश जालान, अभिषेक कनोडिया • GDCC अध्यक्ष: श्री निर्मल झुनझुनवाला • GZMS अध्यक्ष: श्री श्रवण केड़िया • पूर्व डिप्टी मेयर: श्री राकेश मोदी • श्री मुकेश जालान, श्री सतीश केड़िया, • प्रमुख प्रायोजक एवं उद्योगपति श्री मोहन साव⸻🙏श्री नीलकमल भरतिया ने मंच से सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपील की कि हम सब मिलकर गुरु–शिष्य परंपरा एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत को संरक्षित रखें। @ vikkindiamedia
Her ghar chitragupta her man mandir keh divya dham mein chitragupta maharaj jee # yatra start ho chuki hai sabhi bhakto se request hai ki ap yeh divya Sandesh ko listen kareh aur share kare ” Shree Chitragupta peeth se jure ” @ motivation spritual lession
vikkindiamedia🌹 # motivational media session ” Shree Chitragupta peeth ” vrindavan dham jai gurudev
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के माननीय अध्यक्ष कायस्थ कुलगौरव डॉ अनूप श्रीवास्तव जी के दिशा निर्देश में मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम कायस्थ मिलन समारोह मुंबई स्थित कंट्री क्लब में सम्पन्न हुआ जिसमे वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव चित्रांश कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता एवं महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चित्रांश राजीव वर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमे टी सीरीज के चित्रांश सोनू श्रीवास्तव जी की अहम भूमिका प्रयासों एवं गरिमामय उपस्थिति में फ़िल्म जगत के जाने माने चित्रांश हस्तियों संगीतकार, डायरेक्टर गायिका सहित बड़ी संख्या में चित्रांश शामिल हुए,नए तेवर नए कलेवर के abkm के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई एवं सभीसभी फिल्मी हस्तियों का सम्मान करते हुए सभी के k कार्ड बनाये गए,सभी ने उत्साह पूर्वक इस आग़ाज़ का स्वागत किया तथा जहाँ कायस्थ एकता कायस्थ संवृद्धि की मुहिम को मुंबई के हर चित्रांश तक पहुचाने का संकल्प लिया माननीय चित्रांशों अपने संक्षिप्त परिचय के साथ महासभा के इस प्रकार के संकल्पों प्रयासों की सराहना किया ।जय चित्रांश 🙏
Today is very powerful day of Indian yoga culture and world music day .I am very happy after attending online mediational session of different yoga university, yoga meditational institutes. I am also posting few more update of today’s news . I am going to share this news for only promoting yoga education globally.*दिनांक: 21 जून, 2025* ================*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद**रांची*======================*✦ माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की उपस्थिति में रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* *✦ पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम* *✦ एक हजार बच्चो ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना पीएमश्री उच्च विद्यालय, कुम्हारिया* ======================पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुम्हारिया, कांके में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लगभग एक हजार बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुम्हारिया और कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी शामिल थे।इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री संजय सेठ थे। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन; पद्मश्री श्री मधु मंसूरी हंसमुख, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गौतम मुखर्जी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण देवी एवं नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक श्रीमती ललिता कुमारी शामिल हुई। प्रातः 6:00 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने पारंपरिक तरीकों से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। संस्कृति मंत्रालय के पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।*माननीय रक्षा राज्य मंत्री का योगाभ्यास*योगाभ्यास से पूर्व, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा देश सबसे युवा देश है और आप बच्चे ऊर्जावान हैं। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से आप अपने विद्यालय, प्रखंड, जिला, राज्य और देश को एक नई दिशा और दशा दे सकते हैं। इस योग दिवस पर हम ‘एक धरती, एक पृथ्वी’ के मंत्र को आत्मसात कर स्वयं को स्वस्थ रखें और देश को स्वस्थ बनाकर उसे विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग करें।”इसके उपरांत, विशाखापट्टनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे सभी अतिथियों और बच्चों ने देखा। सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक, योग प्रोटोकॉल के अनुसार, योग शिक्षिका श्रीमती कलावती कुमारी, श्री सरोज कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती विद्या कुमारी आदि ने मिलकर सभी को योगाभ्यास कराया।*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और वृक्षारोपण*योगाभ्यास के बाद, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का समापन माननीय रक्षा राज्य मंत्री और विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम का संचालन खेल कोषांग के श्री चंद्रदेव सिंह और पीएमश्री विद्यालय की श्रीमती रश्मि शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। धन्यवाद ज्ञापन पीएमश्री स्कूल के पूर्व प्रभारी श्री अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी श्रीमती जूही रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती मंजू बीलुंग, पिठौरिया मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल महतो, पूर्व मुखिया उलातू श्री एतेवा उरांव, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री तेलेस्फोर कुल्लू, बीआरपी श्री कृष्ण प्रसाद, श्री सिकंदर कुमार, श्री जुगल अंसारी, श्री राजेंद्र रजक, खेल कोषांग से श्रीमती विद्या कुमारी, श्री शशांक भूषण सिंह, श्रीमती निशा पन्ना, श्री जावेद अंसारी, श्री उमेश प्रसाद, श्री शंकर पाल, श्री प्रवीण कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Giftyevent new’s update 🌟🙏🌟 your responsibility your giftyevent 🌍 search & share on 🔎 google ” 👍Type 🫳 vikkindiaevents 🌅 read novels bhajans , study materials ,job placement workshop,Motivational story of kayastha veersiromani life journey audible story on every ott plateform in your phone 🔎 matrimonial kayastha podcasts🔍{comingsoon} ..for contribution and support according to your will power donate us
Motivational news blogs sessions about PT.Manoj kumar kedia jee ( sarod ) & PT.Mor Mukut kedia jee ( sitar ) Kedia Bandhu a renowned composer, inspired generations with his divine melodies.His legacy, cherished by the kedia Bandhu, continuosly inspiring all musical devotees of the world.The Senia Maihar Gharana are a frequently mentioned name in theContinue reading “Giftyevent new’s update 🌟🙏🌟 your responsibility your giftyevent 🌍 search & share on 🔎 google ” 👍Type 🫳 vikkindiaevents 🌅 read novels bhajans , study materials ,job placement workshop,Motivational story of kayastha veersiromani life journey audible story on every ott plateform in your phone 🔎 matrimonial kayastha podcasts🔍{comingsoon} ..for contribution and support according to your will power donate us”
68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम का शानदार प्रदर्शन,एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते_ 🏋️🏋️🏋️🏋️🪷🥇🥈🥉🏆इंफाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किया है। 49 किलो वर्ग बालक वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के नीलेश लकड़ा को स्वर्ण पदक मिला है। 61 किलो वर्ग भरोतोल्लन प्रतियोगिता में झारखंड के ओम कुमार को रजत पदक और 81 किलो वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के रोहन महतो को रजत पदक प्राप्त हुआ है। झारखंड की इस शानदार प्रदर्शन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
#vikkindiamedia@Media,Music, Meditation & Motivation Education systems are going for changing day after day through the efforts Goverment as well as several association,foundations & NGO’s helping bodies in our Country .Sports can give us health ,wealth & good carieer in our life. # Motivational notes @ vikkindiamedia