*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 8/09/2025**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची**69 वीं SGFI के लिए खुली चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर तक ।*स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने वाली राज्य टीम के गठन हेतु खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर 2025 तक रांची स्थित खेल गांव के विभिन्न स्टेडियमों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू में आयोजित होगी।इस चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी नियमित विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को उक्त तिथियों में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित स्थल पर पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु प्रतिभागी को एलिजिबिलिटी फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, विगत वर्ष का अंक पत्र एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित होना चाहिए। यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।आयु सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है –अंडर-11 : 1 जनवरी 2015 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-14 : 1 जनवरी 2012 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-17 : 1 जनवरी 2009 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-19 : 1 जनवरी 2007 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीखेलवार अनुसार चयन की तिथियाँ इस प्रकार हैं –11 सितंबर : वूशु (अंडर 17/19 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालक), गतका (अंडर 17/19 बालक बालिका), बॉक्सिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), योगासन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), वेटलिफ्टिंग (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।12 सितंबर : वॉलीबॉल (अंडर 14 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालिका), शूटिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), आर्चरी – इंडियन एवं कंपाउंड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), शतरंज (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग रोड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), जूडो (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।13 सितंबर : बैडमिंटन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), बास्केटबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), तैराकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग ट्रैक (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), स्केटिंग (अंडर 11/14 बालक-बालिका)।15 सितंबर : हॉकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), नेटबॉल (अंडर 14/17 बालक-बालिका), हैंडबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), टेबल टेनिस (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका)।इस चयन प्रक्रिया में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ चयनित खिलाड़ियों का 21 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण उपरांत खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा ।
You must be logged in to post a comment.