*प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 1/09/2026*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, राँची**96 शारीरिक शिक्षा शिक्षक बने क्रिकेट प्रशिक्षक**विद्यालय स्तर पर क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार करें, महिला क्रिकेट में झारखंड के लिए अपार संभावनाएं — शशि रंजन, राज्य परियोजना निदेशक।*==========================झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तकनीकी सहयोग से झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रातू, राँची में दो चरणों में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 96 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भाग लिया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग विद्यालयों में क्रिकेट प्रतिभाओं को तैयार करने में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला क्रिकेट पर ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में अंतर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों से अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण का पहला चरण 23 से 26 अगस्त तथा दूसरा चरण 29 अगस्त से 01 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेटकीपिंग, कप्तानी एवं क्रिकेट के 42 नियमों की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों के कौशल को विकसित किया गया।इस प्रशिक्षण में श्री अनिसुर रहमान (NIS क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री सौमित्र पटनायक (BCCI लेवल-1 क्रिकेट प्रशिक्षक सह अंपायर), श्री चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री मानिक चंद्र घोष (BCCI लेवल-1 क्रिकेट कोच), श्री अजय कुकरेती (वरिष्ठ अंपायर सह क्रिकेट प्रशिक्षक) एवं श्री चंद्रदेव सिंह (क्रिकेट प्रशिक्षक सह सीनियर वीडियो एनालिस्ट, BCCI) ने प्रशिक्षण प्रदान किया।अंतिम दिन 100 अंकों की सैद्धांतिक एवं 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने कौशल का प्रदर्शन किया और विद्यालय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन के कर-कमलों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक श्री सुनील कुमार, उप सचिव श्रीमती जीवंत‍ी देवगम एवं उपनिदेशक श्री बांके बिहारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग,बिहार गौरव एवं रजनीकांत मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री चंद्रदेव सिंह द्वारा किया गया।

Published by Policyintro

we can introduce about real financial adviser ;( Policy buying tips,Life insurance,Event planner/ wedding planner / celeb event / product event / international chitragupt groups coperation / 9 divine's coins sandesh /YMRD Foundation/ ShreeGuruAnandRanjan baba parivaar ); loan tips ; Real state ; mutual plans & virtual support💯🎥jobs click 🏦https://youtu.be/GlqwL8XcMoo

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started