*96शारीरिक शिक्षा शिक्षक बने क्रिकेट प्रशिक्षक*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयार किए 96 क्रिकेट कोच**रांची, 01 सितंबर 2026*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के तकनीकी सहयोग से झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रातू, रांची में द्वितीय चरण के चार दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।दो चरणों में आयोजित यह कोर्स 23 अगस्त से 26 अगस्त एवं 29 अगस्त से 01 सितंबर तक आयोजित किया गया। इस कोर्स में कुल 24 जिलों के 96 शारीरिक शिक्षा शिक्षक – मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखंड उत्कृष्ट विद्यालय, बालिका उत्कृष्ट विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया और आज वे क्रिकेट प्रशिक्षक बन गए।इस क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स का उद्देश्य अपने-अपने जिले में लौटकर अपने विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना एवं जिले के अन्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को क्रिकेट प्रशिक्षक बनाना, स्कूल नेशनल गेम्स (SGFI) में अपने बच्चों की सहभागिता बढ़ाना तथा आगामी अंतर विद्यालय एवं अंतर सरकारी विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेना है।इस पूरे प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षक के रूप में *श्री अनिसुर रहमान (NIS क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री सौमित्र पटनायक (BCCI लेवल-1 क्रिकेट प्रशिक्षक सह अंपायर), श्री चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री मानिक चंद्र घोष (BCCI लेवल-1 क्रिकेट कोच), श्री अजय कुकरेती (वरिष्ठ अंपायर सह क्रिकेट प्रशिक्षक), श्री चंद्रदेव सिंह (क्रिकेट प्रशिक्षक सीनियर वीडियो एनालिस्ट, BCCI)* ने सभी प्रतिभागियों को क्रिकेट के सभी फंडामेंटल स्किल्स – बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेट कीपिंग, कैप्टंसी एवं क्रिकेट के 42 नियमों से अवगत कराया। साथ ही साथ सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ सभी कौशलों की प्रैक्टिकल कक्षाएं और ड्रिल कराकर उनके सभी कौशलों को निखारा गया।आज अंतिम दिन 100 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा एवं 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शन करके अपने कौशल को दिखाना था, आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे वे काफी उत्साहित थे और उन्होंने संकल्प लिया कि हम अपने-अपने जिले में लौटकर अपने विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र एवं अन्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देंगे।आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य राज परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन झारखंड शिक्षा परियोजना उपस्थित थे, जिनके कर-कमलों द्वारा सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को कहे हैं कि यह चार दिन से क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यालय और अपना बच्चों के को तैयार करने में लगे खासकर महिला शारीरिक शिक्षा शिक्षकों से कोई ज्यादा जोड़ दिया गया की महिला क्रिकेट में काफी संभावनाएं हैं हमारे जो कस्तूरबा गांधी या पीएम श्री या मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के जो आज से विद्यालय हैं उन बच्चों पर अगर जरा ध्यान दिया जाए तो बहुत जल्दी परिणाम आ सकते हैं और वह भी राज्य और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल सकते हैं उन्होंने अपने संबोधन में बहुत ही जल्द एक अंतर उत्कृष्ट विद्यालय अंतर उत्कृष्ट विद्यालय प्रतियोगिता कराने की विवाद के ही जो संभवत दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी इसके लिए सभी सारी सभी प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षकों को इसकी तैयारी करने की आह्वान किए हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक सुनील कुमार उप सचिव जीवन्ति देवगम उपनिदेशक श्री बांके बिहारी उपस्थित थे।इस पूरे प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में धीरसेन ए. सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, विशाल यादव, राजीव रंजन कुमार, प्रकाश कुमार, बिहार गौरव, रजनीकांत मिश्रा आदि का बहुमूल्य योगदान रहा।समापन समारोह के कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षण कोर्स के समन्वयक सह झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के खेल प्रकोष्ठ के *श्री चंद्रदेव सिंह* ने किया।

Top musical my team # happy janmashtmi globally… Jai shree radhey krishna

Published by Policyintro

we can introduce about real financial adviser ;( Policy buying tips,Life insurance,Event planner/ wedding planner / celeb event / product event / international chitragupt groups coperation / 9 divine's coins sandesh /YMRD Foundation/ ShreeGuruAnandRanjan baba parivaar ); loan tips ; Real state ; mutual plans & virtual support💯🎥jobs click 🏦https://youtu.be/GlqwL8XcMoo

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started