*प्रेस विज्ञप्ति**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद*========================*दिनांक: 4 अक्टूबर, 2025*========================✓ *राज्य स्तरीय समृद्धि 2025 प्रतियोगिता का आयोजन*✓ *24 जिलों के 48 शिक्षकों ने प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन*======================शिक्षकों द्वारा कला समेकित शैक्षिक विधियां आधारित राज्य के सभी 24 जिलों के दो दो चयनित शिक्षकों के लिए आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को जेसीईआरटी रातू रांची में एकदिवसीय राज्य स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के 24 जिलों के 48 शिक्षकों ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों के पठन पाठन प्रकिया मैं कैसे शिक्षण शास्त्र को सम्मिलित कर विभिन्न समेकित कला शैक्षिक विद्या का प्रयोग करते हुए किसी भी कठिन से कठिन सवाल और विषय को सरलता से हल कर सके इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज के इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षकों के द्वारा विभिन्न विषयों विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र ,हिंदी भूगोल आदि विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई और शिक्षा के सभी आयामों को दर्शाया गया जिससे उनके उल्लेखनीय प्रतिभा क प्रदर्शित करती है।इस कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के  प्रासासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा, उपनिदेशक जेसीआरटी, बांके बिहारी सिंह, राज्य कार्यक्रम पर अधिकारी पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग, समन्वयक समृद्धि चंद्रदेव सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा ने शिक्षकों को शिक्षा के स्थाई  विकास  के बारे में अपने अनुभव साझा किया और कई सकारात्मक उदाहरण देकर  समृद्धि कार्यक्रम के उद्देश्य से उन्हें प्रबोध किया।।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बांके बिहारी सिंह ने भी अपनी अनुभव को साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में  स्थाई बदलाव हेतु समृद्धि कार्यक्रम काफी उपयोगी है और इसकी काफी प्रशंसा की। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेन ने समृद्धि कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं यह कार्यक्रम पिछले वर्ष से प्रारंभ की गई है जो कला उत्सव की  एक भाग है यह कार्यक्रम है पिछले वर्ष भी हमारे  दो शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिए थे और इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के भी जो विजेता होंगे वह राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे कार्यक्रम का संचालन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा संघके चंद्रदेव के द्वारा किया गया।निर्णायक मंडली की भूमिका में मोहम्मद सैफुल्लाह आमिर, मणिलाल। सौ साव ,मिथिलेश कुमार, चिरंजीत नाथ एवं मनीषा धवन ने अपनी अहम भूमिका निभाई

हट बाजू थोड़ा हवा आने दे : शिवम् सिंहआज मुंबई के पंचम स्टूडियो में इंडियन आइडल 13 के फेम स्टार गायक शिवम् सिंह ने हिंदी फिल्म फुर्रर का तीसरा सॉन्ग हट बाजू थोड़ा हवा आने दे हिंदी पंजाबी मिक्स ड्यूएट सॉन्ग आपने दमदार आवाज में डबिंग किया।  इसके रिकॉडिस्ट दर्पण ने इस गाने को बेखूबी रिकॉड किया। शिवम् ने बताया कि यह गाना मेरे दिल को छू गया और गा के आनंद आ गया। इसका रिकॉर्डिंग हिंदी फिल्म  पलक फेम निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव के देख रेख में हुआ। इस सॉन्ग के म्यूजिक निर्देशक अशोक शिवपुरी है और इस सॉन्ग को लिखा है  स्टार गीतकार कुमार सोना ने। हिंदी फिल्म  फुर्रर चित्रगुप्त आर्ट्स व ए एस इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही जिसके निर्माता मधुप श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में पीपली लाइव फेम अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी हैं।

कायस्थ समाज कोटा ने मुकेश चंद्र माथुर को स्वरों की श्रद्धांजलि अर्पित की“गाए जा गीत मिलन के” आयोजन में गूंजे मुकेश के अमर नग़मेकोटा।  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ आर्ट एंड कल्चर, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मुकेश नाइट-2 का भव्य आयोजन एलबीएस कैम्पस, महावीर नगर विस्तार योजना में हुआ, जिसमें कायस्थ समाज सहित सैकड़ों संगीतप्रेमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मुकेश की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पूरे सभागार में “गाए जा गीत मिलन के” थीम के तहत मुकेश के अमर गीतों की गूंज छाई रही।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में—डॉ.विजय सरदाना (न्यूरोलॉजिस्ट एवं पूर्व प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, कोटा)डॉ.संगीता सक्सेना (प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, कोटा)डॉ.संजीव सक्सेना (सीएमएचओ, बारां)श्री कालूराम वर्मा (एएसपी, बारां)डॉ.अंशु सरदानाअरुण सक्सेना (फूड इंस्पेक्टर, कोटा एवं बूंदी जिला अध्यक्ष)कोटा के “मुकेश” अजय जैन, सुनील जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत साफा, माला, कायस्थ अपर्णा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विजय सरदाना, एएसपी कालूराम वर्मा एवं अरुण सक्सेना ने मुकेश के गीतों को गुनगुनाकर समा बाँधा।संध्या के विशेष आकर्षण के रूप में कोटा के मुकेश सीए अजय जैन और सुप्रसिद्ध गायिका अविका सक्सेना (जौहरी) को “संगीतमय अचीवमेंट मुकेश नाइट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक सुनील भटनागर, विनोद सक्सेना, डॉ.शिखा कुलश्रेष्ठ, नीरज कुलश्रेष्ठ, नितिन भटनागर, कमल कुलश्रेष्ठ, नितिन नरेश भटनागर, शुभम सक्सेना एवं उपस्थित सभी संगीत प्रेमी कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं।उपस्थित सभी चित्रांश बंधु व  महासभा के संभाग एवं जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों आभार एवं धन्यवाद।        कुलदीप माथुर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सरक्षक कायस्थ आर्ट एंड कल्चर,

हिंदी फिल्म फुर्रर का दूसरा सॉन्ग रिकॉर्ड आज लखनऊ स्टूडियों में चित्रगुप्त आर्ट्स व ए एस इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म फुर्रर का  दूसरा  रोमांटिक सॉन्ग “तू है मेरा मैं हु तेरी” गायिका दिव्यांशी मौर्य और इंडियन आइडल स्टार गायक सतेंदर आर्य के मखमली आवाज में हिंदी फिल्म  पलक फेम निर्देश के देख रेख में रेकॉडिस्ट राधे ने  रिकॉड किया।इस अवसर पर पूर्व डीएसपी विमल किशोर श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर मां सरस्वती का पूजा कर रिकॉर्डिंग की शुरुवात करवाया और सभी का हौसला अफजाई किया। इस सॉन्ग के म्यूजिक निदेशक अशोक शिवपुरी है।अभिनेता अमीर खान की हिंदी फिल्म पीपली लाइव फेम अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी उर्फ नत्था मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता मधुप श्रीवास्तव हैं।

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 8/09/2025**झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची**69 वीं SGFI  के लिए  खुली चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर तक ।*स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने वाली राज्य टीम के गठन हेतु खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया 11 से 15 सितंबर 2025 तक रांची स्थित खेल गांव के विभिन्न स्टेडियमों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू में आयोजित होगी।इस चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी नियमित विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को उक्त तिथियों में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित स्थल पर पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु प्रतिभागी को एलिजिबिलिटी फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, विगत वर्ष का अंक पत्र एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी प्रमाण पत्र विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित होना चाहिए। यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।आयु सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है –अंडर-11 : 1 जनवरी 2015 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-14 : 1 जनवरी 2012 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-17 : 1 जनवरी 2009 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीअंडर-19 : 1 जनवरी 2007 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ीखेलवार अनुसार चयन की तिथियाँ इस प्रकार हैं –11 सितंबर : वूशु (अंडर 17/19 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालक), गतका (अंडर 17/19 बालक बालिका), बॉक्सिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), योगासन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), वेटलिफ्टिंग (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।12 सितंबर : वॉलीबॉल (अंडर 14 बालक-बालिका), ताइक्वांडो (अंडर 14/17/19 बालिका), शूटिंग (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), आर्चरी – इंडियन एवं कंपाउंड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), शतरंज (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग रोड (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), जूडो (अंडर 17/19 बालक-बालिका)।13 सितंबर : बैडमिंटन (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), बास्केटबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), तैराकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), साइक्लिंग ट्रैक (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), स्केटिंग (अंडर 11/14 बालक-बालिका)।15 सितंबर : हॉकी (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका), नेटबॉल (अंडर 14/17 बालक-बालिका), हैंडबॉल (अंडर 17/19 बालक-बालिका), टेबल टेनिस (अंडर 14/17/19 बालक-बालिका)।इस चयन प्रक्रिया में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर  मिलेगा  और सर्वश्रेष्ठ  चयनित खिलाड़ियों  का   21 दिनों का  आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण उपरांत खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा ।

Sports “National school games 2025 -26 “..date extended for next trail ये प्रशिक्षण का दिन बढ़ाया गया है |समाचार Note this is totally sports motivational news for all jharkhand students kindly read this news and follow all instructions written in attached pics

[Media News 🗞️] Ashok Srivastava pro Raju Srivastava: *Dear Friends last chance to meet n greet and Award Recognition By Legendary Cricketer Harbhajan Singh Bhajji at  Mumbai it’s gentle reminder as only few seats remaining So, it’s Life time Memorable Moment, Felicitation with Indian Cricketer at peanut Cost..  Meet n Greet and Award at Mumbai Pl. Contact and confirm your Participation it’s time of your celebration with legendary Indian Cricketer’s meet on 23rd August 2025 and appreciation by wonder hand* *Indian Cricketer Turbanator Harbhajan Singh Bhajji at Award function as chief guest to celebrate your Success* *Pl. Contact and confirm your Participation*  *A.R. Entertainmentz*  Video[22/08, 13:12] Ashok Srivastava pro Raju Srivastava: Sir as informed 💐👏Mumbai me ek Paid Award function hai *for corporate n Individual Businessman* for all categories and *you can become part of this legendary Event as Sponcer so can visible at Digital presence and printing your Company name, your name at media n News Channels* n So sharing details through *Cricketer Harbhajan Singh Bhajji on 23rd August 2025*  Sharing details pl. Feel free call back for any support . Categories Gold Category (@2 lakhs+GST) Or cash, Silver @1.5  all *categories open for corporate n individual entrepreneur..and SponcerShip modular…

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक:20/08/2025*झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची**राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न ।*”शिक्षा विभाग और खेल विभाग एक दूसरे के पूरक है – सुदिव्य कुमार,खेल मंत्री झारखंड,”★★★★★★★★★★★★★★★★★★राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन आज रांची में हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया था।   समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद  रांची और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद राज्य के हीरा रूपी खिलाड़ियों को ढूंढ रही है और खेल विभाग उन्हें तराश कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए असफल खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि वे पूरे लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करें आने वाला साल निश्चित रूप से उनका होगा।   विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद माननीय विधायक रांची श्री सी. पी. सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी हमारे झारखंड की धरोहर हैं।      स्वागत संबोधन में राज्य परियोजना निदेशक, श्री शशि रंजन ने कहा कि अब तक हॉकी में दक्षिणी झारखंड का वर्चस्व रहा है परंतु आज उत्तरी झारखंड भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने हजारीबाग जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि इस जिले के खिलाड़ियों ने प्रारंभ से लेकर अंतिम तक उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।   हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग जिस शानदार तरीके से खेलों का आयोजन कर रहा है, उसके लिए हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया की ओर से विशेष धन्यवाद। आज के पुरस्कार वितरण सामरोह में खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं पूर्व  ओलंपियन मनोहर टोप्पनो की गरिमामय उपस्थिति रही।             आज हुए रोमांचक फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल मुरहू, खूंटी ने राजकीय उच्च विद्यालय, सिमडेगा को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इस वर्ग का मैन ऑफ द मैच सुखावना भेंगरा बने, बेस्ट गोलकीपर अजय हेंब्रम, बेस्ट डिफेंडर अनुज तिग्गा, बेस्ट स्कोरर प्रवीण तथा मैन ऑफ द सीरीज़ जयसन कुंडलना को घोषित किया गया।  अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल, खूंटी ने आर.एन. प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा, हजारीबाग को 3-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच इमैनुएल केंदुलना, बेस्ट गोलकीपर परदेसी मुंडा, बेस्ट डिफेंडर अनमोल, बेस्ट स्कोरर आशीष होरो तथा मैन ऑफ द सीरीज़ गंगा टोपनो बने।  अंडर-17 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू को 3-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। इस वर्ग में वूमेन ऑफ द मैच अंकित लकड़ा बनीं, बेस्ट गोलकीपर सोनाली तिर्की, बेस्ट डिफेंडर वर्तिका केरकेट्टा, बेस्ट स्कोरर शिवानी केरकेट्टा और वूमेन ऑफ द सीरीज़ लियोनी हेंब्रम को घोषित किया गया।     सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक रांची श्री सीoपीo सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन श्री मनोहर टोप्पनो, राज्य कार्यकम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने मेडल ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया ।   पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विजेता खिलाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started